मुरली गांव में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बुलडोजर चलाने का किया विधायक विजेंद्र गुप्ता ने निंदा!

मुरली गांव में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बुलडोजर चलाने का किया विधायक विजेंद्र गुप्ता ने निंदा!

Bettiah Bihar West Champaran सिकटा

सिकटा  संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट!

सिकटा( पश्चिमी चंपारण) अंचल क्षेत्र के परसौनी पंचायत के मुरली में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बूलडोजर चलाने की कार्रवाई को विधायक बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने निंदा किया है। विधायक बुधवार की शाम मुरली गाँव में अतिक्रमणकारियों पर बूलडोजर चलने से आहत बेघर भूमिहीन पीडितों की हाल जानने पहुंचे थे। विधायक ने कहा कि प्रदेश में सरकार भले बदल गई है पर समाज विरोधी लोग वही है। समाज विरोधी लोग कोर्ट के आँख में धूल झोंककर फैसला ले रहें है।

मूरली के तीन परिवारों को प्रशासन के तरफ से बूलडोज किया गया वह सरासर गलत है। यहां ये लोग 80 साल से अधिक समय से बसे हुयें है। उसका सेटलमेंट नही किया गया। 1995 में रामजी तुरहा को सेटलमेंट कर दिया गया। जो बिल्कुल गलत है। जमिंदारी उनमूलन की जैसे ही घोषणा हुई। देश को आजादी जैसे ही हासिल हुई उस समय यही नियम बना कि जो जहा वसा है उसे वही कागज देना है। विधायक ने कहा कि इस बिन्दु पर भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता से बात हुई है। उनके समक्ष जो जहां वसा है उसकी कागज वही मिलनी चाहिए।भूमिहीन लोगों का सर्वे होनी चाहिए का प्रस्ताव रखा गया है।

सामंती लोगों द्वारा केस में फंसाकर बेदखल करने की कार्रवाई होती रहती है।शहरों में भी भूमिहीनों का कागज नही बन रहें है। घर उजाडा गया तो उसे वसाने की भी व्यवस्था होनी चाहिए। गरीबों को वास भूमि मिलनी चाहिए।विधायक ने कहा कि गरीबों को उजाड़े जाने पर सीओ से बात हुई है। उन्होंने कहा है कि बेदखल परिवारों को वसाने के लिए जमीन निर्धारित कर दी गई है। वे लोग घर बनाने के समानों का प्रबंध करें। उन्हे वसाया जायेगा। विधायक श्री गुप्ता ने कहा कि गांवों से पानी निकासी की समस्या हर जगह है। इसे विधानसभा के पटल पर रखा जायेगा। मौके पर संजय राम, वीरेन्द्र पासवान, रामचंद्र पासवान, नितीश मिश्र, सुरेश राम, अरूण जी, गुलरेज अख्तर, मुसाई साह, तुलसी पासवान आदि सैकडों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *