जिलाधिकारी द्वारा मृतक की आश्रित पत्नी को प्रदान किया गया 05 लाख रूपये का चेक।

जिलाधिकारी द्वारा मृतक की आश्रित पत्नी को प्रदान किया गया 05 लाख रूपये का चेक।

Bettiah Bihar West Champaran

उत्तराखंड में बाढ़ हादसे में मृत हो गये थे इस्लाम मियां।

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट!

बेतिया। उत्तराखंड में हिमस्खलन होने से नदी में आयी बाढ़ के कारण पश्चिम चम्पारण जिले के एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी। मृतक के आश्रित पत्नी, दुखनी देवी को आज जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा अनुग्रह अनुदान योजना के तहत 05 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया। 05 लाख रूपये का चेक मिलने पर मृतक की आश्रित ने जिला प्रशासन को धन्यवाद कहा।

जिलाधिकारी ने मृतक की आश्रित पत्नी से कहा कि आपको 05 लाख रूपये का चेक दिया जा रहा है। इस राशि का सदुपयोग अच्छे तरीके से कीजिएगा। किसी भी तरह की परेशानी आने पर प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क कीजिएगा, आपकी समस्या का समाधान कराया जायेगा।

वरीय उप समाहर्ता, श्री रवि प्रकाश द्वारा बताया गया कि  चमोली, जोशीमठ, उत्तराखंड में हिमस्खलन होने से ऋषिगंगा/धौलीगंगा नदी में आयी बाढ़ के कारण पश्चिम चम्पारण जिला चनपटिया प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर थाना निवासी इस्लाम मियां की मृत्यु हो गयी थी। इसी के मद्देनजर जांचोपरांत मृतक की आश्रित पत्नी को 05 लाख रूपये की सहायता राशि दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *