बिभिन्न कांडो के दो महिला आरोपी सहित दस गिरफ्तार!

बिभिन्न कांडो के दो महिला आरोपी सहित दस गिरफ्तार!

Bettiah Bihar West Champaran मझौलिया

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट!

मझौलिया( पश्चिमी चंपारण) शनिवार के दिन विशेष अभियान के तहत पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों  से विभिन्न कांडों के दो महिला आरोपी सहित दस आरोपियों  को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अभय कुमार ने दी । उन्होंने बताया कि न्यालय के वारंटी   अभियुक्त बहुअरवा निवासी मधु साह,विनोद प्रसाद,शंभू साह को गिरफ्तार किया गया है।

साथ ही बहुअरवा न्यायालय वारंटी लालबाबु महतो को गिरफ्तार किया गया है।साथ ही जौकटिया से एक नशेड़ी टुनटुन साह को उधर पुलिस पर हमला करने के आरोपी भनाचक निवासी  झमन माझी को गिरफ्तार किया गया।

साथ ही बहुअरवा से दहेज हत्यारोपी एक महिला पति राजकिशोर शर्मा एवं दूसरा आरोपी महिला पति राजन शर्मा ,सूरज शर्मा राजकिशोर  शर्मा उर्फ राजकिशोर ठाकुर को गिरफ्तार कर सभी दसों आरोपियों को मेडिकल जांचोपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *