सिकटा और बलथर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी के दौरान नेपाली शराब के साथ कुल 9 लोगों को किया गिरफ्तार भेजा जेल!

सिकटा और बलथर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी के दौरान नेपाली शराब के साथ कुल 9 लोगों को किया गिरफ्तार भेजा जेल!

Bettiah Bihar West Champaran सिकटा

सिकटा संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट!
सिकटा( पश्चिमी चंपारण) सिकटा और बलथर पुलिस ने अलग अलग कार्यवाई के दौरान नेपाली शराब के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सिकटा थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि बज्र वाहन दल के सहयोग से झुमका के सरफराज आलम(30) व सिकटा बाजार के तबरेज आलम को गिरफ्तार किया गया है।

इसमें एक अभियुक्त व दूसरा वारंटी है। वही मझौलिया थाना के सरिसवा निवासी प्रिंस कुमार शुक्ल(18) व ओझा मठिया के निरज कुमार यादव(22) को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों नेपाल से शराब पीकर आ रहें थे। दोनो को बॉडर चौक से पकडा गया। जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई थी।

उधर बलथर पुलिस ने सड़कियाटोला नहर पुल से  भवंरी गांव निवासी नवल राउत के पुत्र गुड्डू कुमार (21)को दो बोतल नेपाली कस्तूरी निम्बू फ्रेश के साथ गिरफ्तार किया गया। एएसआई विन्देश्वर राय ने डीएपी जवानों के सहयोग से इसे पकड़ा था। वही काण्ड के अभियुक्त लाइन पर्सा निवासी सहजान मियां(40) व मकबूल गद्दी(32) सहित भवंरी के मनोज बैठा(40) व सुनिल प्रसाद(48) को बलथर चौक से गिरफ्तार किया गया। सभी को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *