संपूर्ण सिकटा  प्रखंड क्षेत्र में 74 वा  गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया!

संपूर्ण सिकटा प्रखंड क्षेत्र में 74 वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया!

Bettiah Bihar West Champaran सिकटा

सिकटा संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट!

सिकटा ( पश्चिमी चंपारण) 74वां गणतंत्र दिवस पूरे प्रखंड में जोश खरोश व हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।सभी सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थानो पर आन बान शान से तिरंगा फहराया गया।

प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख उत्कर्ष कुमार उर्फ मनी, अंचल कार्यालय परिसर में अंचलाधिकारी मनीष कुमार, बीडीओ आवास पर बीडीओ मीरा शर्मा, मनरेगा में पीओ डॉ भागीरथ प्रसाद, पशुपालन विभाग में डॉ त्रिलोकी नाथ सिंह,व्यापार मंडल में अध्यक्ष संजीव कुमार पांडेय उर्फ मिंटू, थाना पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो,

गोपालपुर थाना पर थानाध्यक्ष राजरूप राय, कंगली में थानाध्यक्ष पीके समर्थ, अस्पताल में डॉ अनवार अहमद, स्टेट बैंक में प्रबंधक अरुण कुमार मिश्र,बलथर पंचायत में मुखिया सुनील कुमार सिंह आदि ने झंडा फहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *