सिकटा मैं भी बिहार पुलिस दिवस के अवसर पर मोटरसाइकिल रैली निकालकर प्रखंड वासियों को किया गया जागरूक।

सिकटा मैं भी बिहार पुलिस दिवस के अवसर पर मोटरसाइकिल रैली निकालकर प्रखंड वासियों को किया गया जागरूक।

Bettiah Bihar West Champaran सिकटा

सिकटा संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट!

सिकटा( पश्चिमी चंपारण)  बिहार पुलिस दिवस के अवसर पर जनसहभागिता मोटरसाइकिल  रैली निकाली गई। पुलिस जन जन की ओर बढते कदम अभियान के तहत बाइक रैली कई गांवों का भ्रमण किया। पुलिस अधिकारियों ने गांवों में बैठक आयोजित कर पुलिस व पब्लिक के बीच समन्वय स्थापित खरने का संदेश दिया।लोगो की समस्या सुनी गई।उनसे सुझाव भी लिए गए। इसी कड़ी में सिकटा थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो के नेतृत्व में शिकारपुर, जयसिंहपुर, झुमका, सिरिसिया आदि गावों  का भ्रमण कर लोगों से संवाद का आदान प्रदान किया  गया।

गोपालपुर थानाध्यक्ष राजरूप राय ने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ जगन्नाथपुर, सरगटिया, महेशडा़, बैशखवा आदि में बैठक किया गया। कंगली थानाध्यक्ष पूर्णकाम समर्थ ने कठियामठिया, सेनवरिया, मसवास, भेडिहरवा आदि गांवों में लोगों की समस्याओं को सुना। वही बलथर थाना के पीएसआई विकास कुमार साह ने भौंरा, भौंरी, लाइन पर्सा, सड़कियाटोला आदि गांवों में बैठक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आप अपनी समस्याओं को खुलकर हमे बतायें। उसका समाधान होगा।

प्रत्येक कार्य दिवस को 11 बजे से एक बजे तक थाना से लेकर पुलिस मुख्यालय तक पदाधिकारी जन शिकायत सुनने के लिए उपलब्ध है। 24 घंटे डायल 112 पर आपराधिक,घटना,दुर्घटना,आगजनी,मेडिकल इमरजेंसी सम्बंधित शिकायत दर्ज कराकर राज्य भर में सहायता प्राप्त कर सकते है। महिलाएं निःसंकोच थाना में महिला हैल्प डेस्क का सहयोग ले सकती है। प्रत्येक शनिवार को थाना थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी जनता दरबार में भूमि सम्बंधित विवादों का निपटारा करते है। आप इसका लाभ ले सकते है।सभी थानाध्यक्षों ने एक स्वर में लोगों को बताया कि पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।आप कानून को तोड़े नही, कानून आपके साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *