रामपुर पैक्स अध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ किसान व लाभुकों ने खोला मोर्चा, किया प्रदर्शन!
बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट!इनरवा (पश्चिमी चंपारण)
प्रखंड सहकारिता विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और पैक्स अध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ रविवार को रामपुर पैक्स के किसानों व लाभुकों ने चपरिया टोला गांव मे उग्र जन प्रदर्शन किया। गोपी सुब्बा, मुन्ना यादव, रामाशंकर यादव, रमेश दिसवा, अफताब आलम, किशोर पासवान, अजीत दत, हरिशंकर पटेल, रामनाथ यादव, अरुण कुमार मनोज कुमार आदि सैकड़ों किसानों ने आरोप लगाया कि पैक्स में नाम जुड़वाने के लिए ओनलाइन आवेदन को पैक्स अध्यक्ष द्वारा अस्वीकृत कर दिया जाता है, अध्यक्ष द्वारा अपने स्तर से भी नया नाम नहीं जोड़ा जा रहा है, उचित मूल्य पर यूरिया नहीं मिलता है,राशन मे एक किलोग्राम काट लिया जाता है,धान की खरीद सिर्फ पेन पेपर में होता है का आरोप लगाया।
रामपुर पंचायत के पूर्व मुखिया गोपी सुब्बा ने बताया कि पैक्स की मतदाता सूची में नये नाम जोड़ने का जिम्मा पैक्स अध्यक्ष को ही है। इनकी मर्जी से ही नाम जुड़ना संभव है। पैक्स अध्यक्ष अपने गुट का ही नाम मतदाता सूची में जोड़ रहे हैं। किन्तु किसानों व ग्रामीणो को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
साथ ही लाभको ने आरोप लगाया कि रामपुर पैक्स में किसानों से धान खरीद में मनमानी की जाती रही है। किसानों को पावती रसीद भी नहीं दिया जाता है। इतना ही नहीं पैक्स अध्यक्ष द्वारा सारे नियम को ताख पर रखकर रामपुर पैक्स में सचिव भी अपने सगे भाई को बनाया है। जो नियम के विरूद्ध है। इस संबंध में बीसीओ नीरज कुमार ने बताया कि नये नियमावली के अनुसार किसी भी पैक्स का सचिव पैक्स अध्यक्ष का सगा,संबधि व घर का अन्य सदस्य नहीं हो सकता है। जिला से इस तरह की सूची मांगी गई थी जो प्रखंड स्तर से भेजी जा चुकी है।