नाली जाम, सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

नाली जाम, सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

Bettiah Bihar West Champaran

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

मैनाटाड ( पश्चिमी चंपारण )
मैनाटांड प्रखंड छेत्र के भंगहा पंचायत के वार्ड संख्या तीन में बनी नाली में तकनीकी खामियां होने व गंदगी जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इसके चलते वार्डवासी परेशान हैं।पंचायत में कई बार आवेदन देने के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई है।

घुमाटांड गांव के वार्ड तीन में ममशाहिद मियां के घर के पास नाली पूरी तरह से गंदगी से पट गई है। नाली में तकनीकी खामियां भी है, जिससे सफाई के बाद भी पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। ज्यादा बारिश होने पर नाली से गंदा पानी सड़क पर आ जाता है। इससे आसपास के लोग परेशान हैं। कई बार वार्डवासी नाली की तकनीकी खामियों को दूर कर इसे सुधार करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन नाली में सुधार नहीं हो पा रहा है।

सड़क में पानी भरे होने से आने-जाने में दिक्कत हो रही है। वार्ड प्रतिनिधि मुन्ना अंसारी, सुभाष कुमार, राम लखन यादव, नरेंद्र ठाकुर,अब्दुल कलाम अंसारी, अरुण सिंह, जयप्रकाश उरांव, कलाम अंसारी, जलाल मियां,गुड्डू कुमार गुप्ता,एबाबुल शेख ने कहा नाली से गंदा पानी की निकासी अच्छे से नहीं हो पा रही है। कई बार ग्राम पंचायत से सुधार की मांग कर चुके हैं।इस समस्या के निदान के प्रति स्थानीय प्रशासन उदासीन बना हुआ है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन के प्रति विरोध जताते हुए आक्रोश व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *