जिलाधिकारी का जनता दरबार : 40 मामलों की हुई सुनवाई।

जिलाधिकारी का जनता दरबार : 40 मामलों की हुई सुनवाई।

Bettiah Bihar West Champaran

जिलाधिकारी ने हर मामले को गौर से सुना।

कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान।

हर तरह के मामले आये जानता दरबार में।

अधिकारियों को फोन पर दिया निर्देश।

जनता दरबार में आये लोग संतुष्ट दिखे।

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

बेतिया। जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना। जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया।

साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के जनता दरबार में कुल-40 मामले आए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया।

*हर तरह के मामले आये*
जनता दरबार में कई तरह के मामले आए। जिसमें पारिवारिक कलह, इंदिरा आवास, शिक्षा, राजस्व, रिटायरमेंट राशि से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं। जिलाधिकारी ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान की दिशा में आवेदन को आगे बढ़ाया।

जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया उनमें खुशबू कुमारी, सुरेश प्रसाद, निहाल कमल, प्रमोद कुमार, रामजी महतो, मंजीत आनंद, शोभा देवी, लालमहम्मद अंसारी, शंभू यादव, आशुतोश कुमार आदि के नाम शामिल हैं।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, श्री कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन, श्री रामानुज प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, श्री विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता, श्रीमती बेबी कुमारी, श्रीमती रोचना माद्री, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार, प्रशिक्षु सहायक निदेशक-सह-जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, श्री अजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *