विशेष कैम्प का आयोजन कर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से किया गया लाभान्वित।

विशेष कैम्प का आयोजन कर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से किया गया लाभान्वित।

Bettiah Bihar West Champaran मझौलिया

कैम्प में लोगों को दी गयी योजनाओं की जानकारी

समस्याओं का भी किया गया निराकरण

मझौलिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज-धोकराहा अवस्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, शिकारपुर में विशेष कैम्प का हुआ आयोजन।

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

बेतिया। जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय के निर्देश के आलोक में आज मझौलिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज-धोकराहा अवस्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, शिकारपुर में विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। विशेष कैम्प में सभी विभागों के अंतर्गत संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को आच्छादित/ जानकारी प्रदान करने एवं समस्याओं का निराकरण किया गया है।

इस कैम्प में शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा, राजस्व पशुपालन, आरटीपीएस, कृषि, महिला हेल्पलाइन, उद्योग विभाग, जिला अल्पसंख्यक कल्याण, आयुष्मान कार्ड, खाद्य आपूर्ति, बाल विकास परियोजनाओं आदि समस्याओं से संबंधित लोगों का समस्या का निपटारा किया गया।

कैम्प में सुबह 10 बजे से अपनी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक काउंटर पर लोगों का तांता लगा रहा। अलग अलग विभागों के अलग अलग काउंटर लगाए गए थे। जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे थे।

विशेष कैम्प का उप विकास आयुक्त, श्री सुमित कुमार ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, श्री वरुण केतन, अंचलाधिकारी, श्री राजीव रंजन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, श्री हफ्फिजुल रहमान, सीडीपीओ, श्रीमती पूनम कुमारी, बीएओ, श्री अनवर अबुलैश, मनरेगा पदाधिकारी, श्री नीरज कुमार पाण्डेय, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, श्री अनुपम प्रसाद सहित सभी विभागों के अधिकारी पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *