जिलाधिकारी के जनता दरबार में 67 मामलों की हुई सुनवाई।

जिलाधिकारी के जनता दरबार में 67 मामलों की हुई सुनवाई।

Bettiah Bihar West Champaran

प्रत्येक मामले को बहुत गौर से सुने जिलाधिकारी।

कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान।

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट,

बेतिया। जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना। जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी के जनता दरबार में 67 मामले आए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया।

जनता दरबार में कई तरह के मामले आए। जिसमें शिक्षा, आपूर्ति, आवास, राजस्व, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं। जिलाधिकारी ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान की दिशा में आवेदन को आगे बढ़ाया।

जिन लोगों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया उनमें राधिका देवी, पूजा श्रीवास्तव, देवनाथ प्रसाद, साहेब महतो, संगीता देवी, बेचु केवट, शिव साह, अवध किशोर सिंह, सुकई राम, महंथ शर्मा, सुबोध कांत तिवारी, भूलन प्रसाद यादव, ईश्वर कांत मिश्रा, अब्दुल हाकिम खां, मोतीलाल राम, सुरेश राम, पारस यादव, राजेन्द्र साह, नवल कुमार, नेहा देवी, निर्मला देवी आदि के नाम शामिल हैं।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, श्री कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल कुमार सिन्हा, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *