बेतिया में एक टेंट व्यवसाय से 12.75 लाख की हुई ठगी।
टेंट व्यवसायी के आवेदन पर प्राथमिकी हुई दर्ज,जान से मारने धमकी।
बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।
बेतिया (पच्छिम चम्पारण)
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के उज्जैनटोला मोहल्ला निवासी टेंट व्यवसाई,आलमगीर अशरफ से 12 लाख 75 हजार की धोखाधड़ी का मामला सामनेआया है। पीड़ित ने नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है,जिसकेआधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है,इस मामले में जान से मारने की धमकी देने का भीआरोप लगाया गया है।
नगर थाना के अपर थाना अध्यक्ष,नितिन कुमार ने संवाददाता को बताया कि आलमगीरअशरफ की शिकायत पर,जितेंद्र कुमार ओझा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है साथ ही दोषी पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि वर्ष 2021से पीड़ित लगातार अपनी राशि वापस की मांग कर रहा था।प्राथमिकी के अनुसार,आरोपी जितेंद्र कुमारओझा ने समाहरणालय में भोजन पानी की सप्लाई दिलाने का झांसा देकर आलमगीरअशरफ से 12 लाख 75 हजार की ठगी कर ली।पीड़ित काआरोप है कि पैसे लेने के बादआरोपी ने ना तो सप्लाई का काम ही दिलवाया,ना ही रकम ही लौटाया,राशि मांगने पर टालमटोल कर रहा था।
आलमगीर अशरफ ने संवाददाता को बताया कि जान से करने का भी आरोप लगाया है,कुछ दिनों पूर्व से आरोपी उनकी रैंकिंग करवा रहा है,आरोपी ने कई लोगों से कहा है कि वह पैसा नहीं लौटाएगा,बल्कि जरूरत पड़ने पर उनकी हत्या करवा देगा।पुलिस ने संवाददाता को बताया कि पूरे मामले को गंभीरता से जांच की जाएगी,
जांचोंप्रांतआगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
