आईपीएस इंटरनेशनल स्कूल में हुआ अफतार पार्टी का भव्य आयोजन।
बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।
बेतिया( पश्चिमी चंपारण) बेतिया नगर के छावनी वार्ड संख्या 5 (हाजी इशा कॉलोनी) में संचालित आईपीएस इंटरनेशनल स्कूल में प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी स्कूल के निर्देशक नुरुल इस्लाम सहित विद्यालय परिवार के तरफ से रविवार को अफतार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। वहीं विद्यालय के निर्देशक नुरुल इस्लाम के द्वारा सभी आगंतुकों का भव्य स्वागत किया गया। इफ्तार पार्टी में नगर के सभी समुदाय के गण- मान्य व्यक्ति सहित डॉक्टर के. जमा, डा. जावेद कमर,नसीम अहम्मद नसीम, हनीफ अख्तर प्रकाश, मोहम्मद इरशाद, सैफुल इस्लाम सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं अभिवावक गण भारी संख्या में सम्मिलित हुए।
