पश्चिमी चंपारण जिला कांग्रेस कमिटी में मचा भूचाल।

पश्चिमी चंपारण जिला कांग्रेस कमिटी में मचा भूचाल।

Bettiah Bihar West Champaran

पश्चिमी चंपारण जिला कांग्रेस कमिटी में मचा भूचाल।

संगठन सह कार्यालय प्रभारी मोहम्मद हसन खान ने प्रदेश अध्यक्ष को भेजा अपना त्यागपत्र।

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।

बेतिया ( पश्चिमी चंपारण) पश्चिमी चंपारण जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन सह कार्यालय प्रभारी मोहम्मद हसन खान ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष को संगठन सह कार्यालय प्रभारी के पद से अपना त्यागपत्र भेजा है।
अपने त्यागपत्र में मोहम्मद हसन खान ने लिखा है कि संगठन सह कार्यालय प्रभारी जिला कांग्रेस कमिटी पश्चिमी चंपारण के पद पर अपने दायित्व का निर्वाह कर रहा था। व्यक्तिगत एवं ससमय आभाव के कारण अब मैं अपने कर्तव्य का समुचित रूप से निर्वाह करने में असमर्थ हूं।
वही मोहम्मद हसन ने अपने द्वारा त्यागपत्र की मूल प्रति बिहार प्रदेश अध्यक्ष सदाकत आश्रम पटना को भेजते हुए उसकी प्रतिलिपि जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष को भी सूचनार्थ प्रेषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *