सिकटा, प्रखंड में 15 नवम्बर को 506 पद के लिए वोट डाले जाएंगे।एक लाख तीस हजार सात सौ अठारह मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे प्रखंड में कुल 16 पंचायत है।।हालांकि प्रखंड प्रशासन प्रखंड में निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने के लिए कमर कस लिया है।अबकी बार पंचायत चुनाव में कुल पुरूष मतदाता 61559 है।वही महिला मतदाता की संख्या 61559 है।पंचायत चुनाव को लेकर 33सेक्टर बनाये गए है।वही पूरे प्रखंड को तीन जोन में बांटा गया है।टोटल बूथ की संख्या 228 है।जिसमे 92 बूथ अतिसंवेदनशील है।29 बूथ संवेदनशील है।वही 2 चलंत बूथ बनाये गए है।सामान्य बूथ की संख्या 160 बताया गया है।आदर्श मतदान केंद्र की संख्या 5 है।मतदान के लिए प्रखंड में 125 भवन है।एक भवन वाले कि संख्या 60 है।दो भवन की संख्या 39 तीन भवन की 18 चार भवन की 8 और पांच भवन वाले कि संख्या 1 है।जहाँ मतदान कराए जाएंगे प्रखंड में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सृजित पदों की संख्या 508 है।इसमे जिलापरिषद के दो, पंचायत समिति सदस्य के 22,मुखिया के 16,वार्ड सदस्य के 16,सरपंच के 16और, पंच के 225 पद है।पंच और सरपंच का चुनाव बैलेट पेपर से होगा।अन्य पंचायत प्रतिनिधियों का चुनाव ईवीएम मशीन से कराया जाएगा।प्रखंड चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वोटिंग क्रमवार ही कराया जाएगा।मतदान केंद्र के भीतर पहले वोट सरपंच और पंच के लिए डाले जाएंगे।जिसमे बैलेट पेपर से मतदाता मत डालेंगे।फिर मतदाता ईवीएम मशीन से पहले वार्ड सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और लास्ट में जिलापरिषद के लिए ईवीएम मशीन पर बटन दबाकर अपना पंचायत प्रतिनिधि का चयन कर सकेंगे।बीडीओ मीरा शर्मा ने बताया कि चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है।आज से एनआर रसीद कटना शुरू हो जाएगा।कही किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नही हो प्रशासन हर आवश्यक कदम उठा रही है।उन्होंने बताया कि प्रशाशनिक स्तर पर चुनाव मैदान में उतरे सभी जनप्रतिनिधियों को चेतावनी दिया गया है कि चुनाव पारदर्शी तरीके से लड़े।पंचायत की शांति व्यवस्था अगर भंग होगी तो निश्चित रूप से कार्यवाई की जाएगी।
पंचायत में महिला एवं पुरूष मतदाताओं की संख्या एक नजर में
पंचायत का नाम। महिला मतदाता पुरुष। अन्य
पंचायत। महिला -पुरूष-अन्य
1.परसौनी:- 3542- 4193- 1 2.धनकूटवा :- 4097 -4194 -1 3.गौचरी:- 3413 -3792- 0 4.झखरा बैसखवा:- 3811- 4030 -0 –
5.बेहरा:- 4426- 4928- 0 6.बलथर:- 3716 -4275- 0 7.शिकारपुर:- 3363 -3610 -0 8.सिकटा:- 4290 -4800 -0 9.कठिया मठिया:- 3666- 4008 -0
10.मसवास:- 4321- 4943 -0 11.सुगहा भवानीपुर:- 3191- 2485 -0
12.सूर्यपुर:- 4317- 4768- 1 13.सिरिसिया:- 3895 -4430- 0
14.सरगटिया:- 5060 -5866- 0
15.जगरनाथपुर:- 2451 -2808- 0
16.पुरैना:- 4000 -4665- 1 बताते चले कि सुगहा भवानीपुर पंचायत में पुरुष से अधिक महिला मतदाताओं की संख्या है।जहाँ पुरुष मतदाता 2485 है वही महिला मतदाताओं की संख्या 3191 है जो हैरत की बात है।