*बेतिया न्यूज़ ब्यूरो वकीलुर रहमान खान*
नगर क्षेत्र में शराब तस्करो के खिलाफ कालीबाग ओपी को बड़ी सफ़लता मिली हैं। कालीबाग ओपी अध्यक्ष रणधीर भट्ट को गुप्त सूचना मिली की थाना क्षेत्र के रिहायसी इलाका क्रिस्चन क़वार्टर में एक व्यक्ति द्वारा बड़े पैमाने पर विदेशी शराबो की तस्करी की जा रही हैं। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रणधीर भट्ट ने दलबल के साथ छापा मार कर क्रिस्चन क्वार्टर वार्ड नंबर 8 से तस्कर हरि दर्शन सिंह को गिरफ्तार किया।हरिदर्शन सिंह जिसका उम्र 51 साल है चंदमोहन सिंह का पुत्र हैं। गिरफ्तार तस्कर हरि दर्शन सिंह के पास से 180ml के 8pm के 12 बोतल बरामद हुआ हैं। आपको बता दु काली बाग ओपी प्रभारी रणधीर भट्ट द्वारा नियमित रूप से शराब माफियाओ के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया जाता है जिससे की शराब माफियाओ के बीच हड़कंप मचा हुआ हैं।।