पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLJD करेगी नई पारी की सुरुआत।

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLJD करेगी नई पारी की सुरुआत।

Bihar Patna Politics

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की नई पार्टी का नाम है राष्ट्रीय लोक जनता दल। अंग्रेजी के शॉर्ट फॉर्म में RLJD कहा जाएगा इसे। इससे पहले उनका बनाया दल था राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, जिसे शॉर्ट फॉर्म में RLSP कहा जाता था। राष्ट्रीय लोक…यह कायम रह गया और समता पार्टी की जगह जनता दल ने ले ली है।

मतलब, पहले ‘समता पार्टी’ से टूटकर निकला समूह दिखाने की कोशिश थी और अब जनता दल यूनाईटेड से निकलने वाले ‘जनता दल’ को लेकर चलने का प्रयास दिख रहा है।

कुशवाहा का आना जाना 

–2005 में भाजपा-जदयू की सरकार बनी, मगर कुशवाहा हारे तो जदयू छोड़ NCP में चले गए। रह जाते तो अभी नंबर दो रहते।
–2010 में फिर जदयू में आए, मगर 2014 के आम चुनाव से पहले मार्च 2013 में अपनी रालोसपा बना ली। जदयू में रहते तो शक्तिशाली रहते।
—2014 के आम चुनाव में NDA के साथ रहे। राज्यमंत्री का पद मिला, मगर 2018 में वहां से निकल गए। रह जाते तो सशक्त ही होते।
—-2019 के आम चुनाव में तेजस्वी यादव के साथ गए, लेकिन रोलासपा का खाता नहीं खुला तो 2021 में जदयू में लौटे। यहां इस बार भी नहीं टिके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *