राष्ट्रिय जनता दल के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष पद पर किया गया मनोनीत।

राष्ट्रिय जनता दल के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष पद पर किया गया मनोनीत।

Bihar West Champaran

ब्यूरो रिपोर्ट, बेतिया: पश्चिम चंपारण जिला ईकाई राजद जिलाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद उर्फ मुन्ना त्यागी ने स्थानीय राजदेवड़ी के समीप युवा राजद कार्यालय में आज राजद के 16 प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों को मनोनयन पत्र दिया गया तथा फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। नव मनोनीत अध्यक्षयो को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद उर्फ मुन्ना त्यागी ने कहा कि अपने-अपने प्रकोष्ठ के जिला, प्रखण्ड, पंचायत व बूथ स्तर तक पदाधिकारीयो का मनोनयन कर उसकी सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध कराए।

सनद रहे कि 16वे दिन से प्रत्येक बूथ पर 2-2 सौ राजद कार्यकर्ता को सदस्यता दिलाकर जिला कार्यालय को सूचित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने के कार्य करे। क्योंकि राजद के पदाधिकारियों या कार्यकर्ता वर्चुअल तैयारी की नीति व प्रसार-प्रचार में विश्वास नही करती। राजद गरीबो, दलितों व दबे-कुचले के उत्थान का कार्य धरातल की पर करती हैं और घर-घर जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के उपलब्धियों को बताते हुए जनता के दुःख-दर्द व समस्याओं को जानकर उनका निदान वर्चुअल तरीको से नही , बल्कि उक्त समस्याओं का निदान धरातल पर करती हैं।

वही श्री अहमद में चुनाव को लेकर कहा कि जिला राजद कार्यकर्ताओ द्वारा विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाते हुए तैयारी शुरू की जा चुकी हैं। उसी मद्देनजर जल्द-से-जल्द सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष को मनोनीत करते हुए उन्हें कई जिम्मेवारी पूर्ण कार्य भी सौपे गए हैं। मनोनीत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के डॉ0 देवी लाल यादव, आपदा प्रकोष्ठ के रणविजय यादव, बुनकर प्रकोष्ठ रईस अहमद अंसारी, सहकारिता प्रकोष्ठ के विजय प्रकाश, अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के महावीर प्रसाद, तकनीकी प्रकोष्ठ के इंजीनियर संजय कुशवाहा, सफाई मजदूर भंगी प्रकोष्ठ के ओमप्रकाश तूफानी, अकलियत प्रकोष्ठ के सैयद शकील अहमद, मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ के सुरेंद्र मुखिया, पंचायती राज प्रकोष्ठ के विनोद यादव, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के राजेश यादव, महिला प्रकोष्ठ के शकुंतला देवी,

दिव्यांग प्रकोष्ठ के जोखु मियां, नगर निकाय प्रकोष्ठ के मोहम्मद नेहाल अहमद, संस्कृति प्रकोष्ठ के मनी यादव उर्फ सिंगर, क्रीडा प्रकोष्ठ के राहुल यादव, दस्तकार प्रकोष्ठ के अवधेश चौधरी, युवा जिला उपाध्यक्ष मंजूर अली गद्दी आदि को मनोनीत करते हुए उनको सौपे गए कार्यों के प्रति संकल्प दिलाया गया। मौके पर पूर्व युवा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव, शाहिल सोनू, नीरज तिवारी, अमजद खा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *