पुलिस अधीक्षक की तत्परता से असामाजिक तत्वों से बचाई गई एक महिला।

पुलिस अधीक्षक की तत्परता से असामाजिक तत्वों से बचाई गई एक महिला।

Bihar West Champaran

महिला के फर्दब्यान पर 6 मनचलों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज
बेतिया न्यूज़ ब्यूरो वकीलुर रहमान खान-

एक बार फिर बेतिया में महिला के साथ एक बड़ी शर्मनाक घटना घटने से बेतिया के पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जिले को शर्मसार होने से बचा लिया। किसी अज्ञात महिला द्वारा पुलिस अधीक्षक बेतिया को सूचना दी गई की एक महिला को कुछ मनचलों द्वारा गलत नियत से उठाने का प्रयास और छेड़छाड़ किया जा रहा है।मामले की गंभीरता को देखकर पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मनुआपुल ओपी थानाध्यक्ष मो अलाउद्दीन और कालीबाग ओपी थानाध्यक्ष रंधीर कुमार भट्ट को घटनास्थल पर कार्यवाही सुनिश्चित करने व महिला को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया।और दोनों थानाध्यक्ष की संयुक्त कार्यवाही में महिला को सुरक्षित मनचलों से मुक्त करा लिया परन्तु सभी आरोपी मौके वारदात से फरार हो गए।

मामला यह है कि अवरैया की एक महिला अपने गरीबी से मजबूर होकर अपनी रोजी के लिए बेतिया बसवरिया के भोला अंसारी के यहाँ घरेलू कार्य करती है और प्रतिदिन पैदल ही अवरैया से बतिया आती जाती है। 30 अप्रैल को भी काम करते करते लेट हो जाने की वजह से रात्रि 9 बजे वो छावनी पार करने लगी तो कुछ लड़के उसे वहाँ अकेला पाकर छेड़छाड़ करने लगे तो वो तेजी से दौड़ कर भागने लगी तब तक वो सभी चुड़िया माई स्थान के पास उसे पकड़ कर मोटर साइकिल पर बैठाकर अश्लील छेड़छाड़ करते हुए मोटरसाइकिल से भगाने का प्रयास किया परन्तु वो वहाँ चिल्लाने लगी जिससे आस पास शादी समारोह के लोग होने के कारण दौड़ कर आए। इधर छावनी में ही किसी अज्ञात महिला ने यह सब देखकर पुलिस अधीक्षक को सूचना दे दी थी। और लोगों के आने और तत्काल पुलिस के पहुंचने से सभी मनचले लड़के महिला को ढकेल कर फरार हो गए।

महिला ने और वहाँ उपस्थित स्थानीय लोगों ने सभी 6 मनचलों की पहचान पुलिस को बता दी। और पुलिस महिला को सुरक्षित मनुआपुल ओपी लेकर आई और उसके फर्दब्यान पर उनसभी 6 मनचलों (1)गोलू राम (2)हिमालय राम (3)सुजित कुमार (4)गोलू कुमार (5)झून्नू साह एवं (6)समीर कुमार सभी छावनी मनुआपुल ओपी थाना के हैं पर प्राथमिकी 298/21 दर्ज किया है।

आज एक बार फिर बेतिया शर्मशार होते होते बेतिया पुलिस की तत्परता से बच गई। यदि सूचना पर पुलिस अधीक्षक त्वरित कार्यवाही नहीं करते तो महिला के साथ कोई भी अनहोनी घटना हो सकती थी। परन्तु ऐसा जिले के पुलिस कप्तान ने अपनी त्वरित कार्यवाही से मनचलों के मंसूबों को नेस्तनाबूद कर दिया।

पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि सभी प्राथमिकी अभियुक्तों को मनुआपुल ओपी थानाध्यक्ष को अविलंब गिरफ्तार करने को निर्देशित किया गया। और यदि वो फरार होते हैं तो कुर्की जप्ती की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *