विश्व पर्यावरण दिवस पर लौरिया थानाध्यक्ष ने किया  वृक्षारोपण।

विश्व पर्यावरण दिवस पर लौरिया थानाध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण।

Bihar West Champaran
विश्व पर्यावरण दिवस पर लौरिया थानाध्यक्ष ने किया  वृक्षारोपण।

बेतिया: लौरिया संवाददाता उमेश ठाकुर, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लौरिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार रजक  ने अपने बच्चों के संग शनिवार के दिन थाना परिसर में किया वृक्षा रोपण । श्री रजक ने बताया कि एक पौधे सौ पुत्रों के बराबर होते हैं। उन्होंने बताया कि आज पूरी दुनिया में ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई है।

क्योंकि क्रोना महामारी जैसे बीमारी में ऑक्सीजन का मुख्य भूमिका है। उन्होंने बताया कि यदि सभी लोग एक एक पौधे लगाएँ तो प्राकृतिक ऑक्सीजन अधिक मात्रा में वातावरण में उपलब्ध रहेगा । जिससे धरती पर बारिस भी ससमय होगी ।और सम्पूर्ण दुनिया प्राकृतिक ऑक्सीजन से खुशहाल भी रहेगा। साथ ही हम सभी लोग किसी भी महामारी से अपने आप को बचा सकते हैं।

मौके पर लौरिया थाने के अनुसंधान के पी यादव, दारोगा सुनिल कुमार सिंह, अनवारुल हक, राजेन्द्र राम, जमदार सर्वेश कुमार, भुपेश कुमार सिंह, सुजित त्रीपाठी, विजय कुमार पांडेय, नौशाद अहमद, सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *