नेशनल एन्टी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो का दूसरा स्थापना दिवस कोविड नियमों के अनुरुप संपन्न।

नेशनल एन्टी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो का दूसरा स्थापना दिवस कोविड नियमों के अनुरुप संपन्न।

Bettiah Bihar West Champaran

न्यूज़ ब्यूरो वकीलुर  रहमान खान

बेतिया / नरकटियागंज:- पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत नेशनल एन्टी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो का दूसरा स्थापना दिवस नरकटियागंज में मनाया गया। इस दौरान कोविड 19 नियमो का अनुपालन किया गया। स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकान्त उपाध्याय और शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किय।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकान्त उपाध्याय ने इस दौरान बताया कि बिहार के चम्पारण से प्रारंभ हुआ संगठन 28 राज्य में कार्यरत है। संस्था का कार्य सराहनीय है, भारत में बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की दिशा में संगठन सदैव तत्पर है।

शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नरकटियागंज की जनता काफी अच्छी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि आपलोग ईमानदारी से कार्य करें, प्रशासन आपके साथ है। दूसरे स्थापना दिवस समारोह में संगठन के पदाधिकारियों में
सुजीत रमन सिंह राष्ट्रीय सचिव (यूथ प्रोटेक्शन), मुन्ना सिंह (भुतपूर्व वायुसैनिक), शैलेश कुमार मिश्र, राष्ट्रीय मीडिया सचिव, मुन्ना कुमार सोनी राष्ट्रीय प्रोग्रामिंग सचिव, राजू कुमार स्टेट हेड बिहार,

रौशन कुमार जिलाध्यक्ष (यूथ प्रोटेक्शन), रवींन्द्र दादा जिला उपाध्यक्ष बेतिया, प्रविण कुमार श्रीवास्तव जिला प्रवक्ता बेतिया, रवि रंजन तिवारी जिला कार्यक्रम सचिव, परवेज़ आलम, वशिष्ठ कुमार, चंदन कुमार, लक्षमण कुमार शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *