डीआईजी और एसपी ने किया बलथर थाने का निरीक्षण।

डीआईजी और एसपी ने किया बलथर थाने का निरीक्षण।

Bettiah Bihar West Champaran सिकटा

सिकटा संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट,

बेतिया / सिकटा-+.बलथर थाने में शनिवार को हुई आगजनी की घटना की जांच को लेकर चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी प्रणव कुमार प्रणव सोमवार को बलथर पहुचेसाथ मे पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा भी मौजूद रहे।इस दौरान वे पुलिस निरीक्षक के आवास, थानाध्यक्ष आवास पुलिस बैरक और थाने में हुए क्षति का अवलोकन किया। आग में जले सभी सरकारी व निजी वाहनों, तोड़फोड़ व रोड़ेबाजी , क्षतिग्रस्त सीसीटीवी को को देखा बाद में घटना पर दुख जताते हुये डीआईजी श्री कुमार नेपत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

इस घटना में दो मौत व कई पुलिस कर्मी जख्मी हुयें है। एक एक व्यक्ति का महत्व होता है। जो मौत एक सिविलियन की हुई वह भी दुर्भाग्यपूर्ण है। उसके बाद लोगों ने थाना पर एटैक किया वह सोचा भी नही जा सकता है। पुलिस जनता की रक्षा के लिए है। वहीं रक्षा करने के बदौलत पुलिस को भागना पड़े। पुलिस पर हमला हो। निहत्था समझी पुलिस पर आक्रमण हो। होली को लेकर सभी पुलिस डियूटी में लगे हुयें थे। यहां थाना में घूसकर एटैक किया गया है। जान माल की नुकसान है।

सम्पत्ति का नुकसान है। तो यह बहुत ही घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। पुरा थाना जला हुआ है। इस पर चार अलग अलग प्राथमिकीयां दर्ज की गई है।ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विकास और भिखू कौन है के सवाल पर डीआईजी ने कहा कि इस विन्दु पर जांच की जा रही है।दो तीन और गिरफ्तारी हुई है।इस घटना में बारीकी से सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।मौके पर एसडीपीओ कुंदन कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *