मंडल कारा में कुल 2282 बंधुओं में 384 बंदी कर रहे हैं माहे रमजान का रोजा!

मंडल कारा में कुल 2282 बंधुओं में 384 बंदी कर रहे हैं माहे रमजान का रोजा!

Bettiah Bihar West Champaran

जिसमें 372 एवं 12 महिलाएं हैं शामिल!

रोजेदारों द्वारा बताया गया कि कारा प्रशासन द्वारा रोजेदारों के लिए अफतार रात्रि का भोजन एवं सुबह की शहरी की पूर्ण रूप से की गई है व्यवस्था!

कारा प्रशासन की इस व्यवस्था से महिला एवं पुरुष रोजेदार बंदियों में देखा गया हर्ष!

न्यूज़ ब्यूरो वकीलुर रहमान खान!

बेतिया! स्थानीय मंडल कारा में रहमत एवं बरकत का महीना माहे रमजान में रोजेदार बंदियों की व्यवस्था पर न्यूज़ जीरो किलोमीटर पश्चिमी चंपारण की टीम द्वारा रविवार को रोजेदार बंदीयों की व्यवस्था पर कारा प्रशासन से वार्ता कर  जानकारी ली गई!
वही मिली जानकारी के अनुसार कारा अधीक्षक अमरजीत सिंह एवं कारा के प्रधान सहायक सह कारा  उपाधीक्षक अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से न्यू जीरो किलोमीटर की टीम को बताया कि रविवार के दिन स्थानीय मंडल कारा में कुल बंदियों की संख्या 2282 है जिसमें 2173 पुरुष तथा 109 महिला समय 12 बच्चे भी शामिल है जिसमें से 372 पुरुष एवं 12 महिला रमजान की रोजा कर रहे हैं वही कुल 384 रोजेदारों के लिए स समय सभी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है ताकि रोजेदारों को रोजा में किसी प्रकार की कठिनाई न हो!
वही कुछ महिला एवं पुरुष रोजेदार बंदीयो ने  बताया कि रोजा के लिए  कारा प्रशासन की ओर से  सभी व्यवस्था प्रतिदिन किया जा रहा है इसमें किसी प्रकार की त्रुटि नहीं है जिस रोजेदार बंदीयो  सहित अन्य सभी बंदीयो में अत्याधिक हर्ष है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *