चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य की 2326 वीं जयंती धूम-धाम से मनाई गई।

चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य की 2326 वीं जयंती धूम-धाम से मनाई गई।

Bihar East Champaran Ghorasahan

घोड़ासहन/पूर्वी चंपारण:- कुशवाहा महासभा प्रखंड इकाई घोड़ासहन के तत्वधान में आज दिनांक:- 09-04-2022 को चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की 2326 वीं जयंती प्रमोद प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रभुदयाल प्रसाद कुशवाहा के द्वारा सूत त्रिशरण पंचशील ग्रहण करते हुए सम्राट अशोक के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की गई।

कार्यक्रम में मंच का संचालन रामनिवास मौर्यवंशी के द्वारा की गई। उपस्थित महानुभावों ने अपने-अपने विचारों को रखा एवं चक्रवर्ती सम्राट अशोक के पद चिन्हों पर चलने, लोककल्याणकारी कार्य करने और विश्व शांति की स्थापना हेतु कार्य पर बल दिया गया।

हरेराम कुशवाहा द्वारा बौद्ध धर्म के सिद्धांतों के बारे में जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ध्रुव नारायण प्रसाद कुशवाहा, अमरेंद्र कुशवाहा (पूर्व मुखिया), ई.दिनेश कुशवाहा (सरपंच), नरेश कुशवाहा, सतीश कुशवाहा, दीपु कुशवाहा, प्रभात कुमार सिन्हा, निरंजन प्रकाश (मुखिया), आप नेता, ललन कुमार सिन्हा, दीपेंद्र कुशवाहा, आइसा नेता मधुसूदन कुशवाहा, डॉ. आनंद राज, कुशवाहा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्यामकिशोर प्रसाद,

जिला प्रतिनिधि रामकिशोर प्रसाद कुशवाहा, प्रेमचंद्र प्रसाद कुशवाहा, रत्नेश कुमार, परमानंद प्रसाद कुशवाहा, प्रमोद कुमार प्रसाद, प्रदीप कुशवाहा, जितेंद्र कुमार, अर्जुन कुमार, सबुनन्दन कुमार (सरपंच), बिरसेन प्रसाद, राजीव कुमार, लालबाबू कुशवाहा (सरपंच), लोकेश मेहता, सुरेश प्रसाद, कृष्णनंदन कुशवाहा समेत सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *