पूरी अकीदत के साथ पढ़ी गयी ईद की नमाज, गले मिल कर दी गयी ईद की बधाई ।।

पूरी अकीदत के साथ पढ़ी गयी ईद की नमाज, गले मिल कर दी गयी ईद की बधाई ।।

Bettiah Bihar West Champaran
पूरी अकीदत के साथ पढ़ी गयी ईद की नमाज, गले मिल कर दी गयी ईद की बधाई ।।

जम कर चला सेवई का दौर।

न्यूज़ ब्यूरो वकीलुर रहमान खान,

मझौलिया ( पश्चिमी चंपारण) मंगलवार को प्रखंड के सभी ईदगाहों में पूरी अकीदत के साथ ईद की नमाज प्रशासनिक देख रेख में पढ़ी गयी। जिसमे विश्व शांति संप्रदायिक सौहार्दय स्वस्थ समाज विकसित भारत की दुआ अलाह ताला से मांगी गई। मौलाना कारी बशीर प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर साबिर अली ने बताया कि ईद उल फित्र का पावन पर्व रमजान के पवित्र महीने के बाद आता है।

रोजेदार रमजान के महीने में रोजा रखते हैऔर अल्लाह की इबादत करते है । यह खुशियो का त्योहार आपसी प्रेम भाईचारा और एकजुटता का प्रतीक है। नमाज के बाद रोजेदारों ने एक दूसरे से गले मिल कर एक दूसरे को ईद की बधाइयां दी। सुबह से ही ईदगाहों के समीप चहल पहल और रौनक दिखी। इसके बाद जमकर सेवइयों का दौर चला।
प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार साह दरोगा विनोद कुमार सिंह इकबाल खान बिहारी सिंह बाल्मीकि प्रसाद सिंह संजय कुमार बाल्मीकि कुमार प्रशिक्षु दारोगा बसंत कुमार राजीव कुमार राजीव रंजन अनुज कुमार आदि बल बल के साथ प्रखंड के समस्त ईदगाह में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मॉनिटरिंग करते रहे। फोटो भी साथ में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *