माधोपुर में 1करोड़ 52 लाख रुपये के लागत से बने प्रशासनिक भवन का हुआ लोकार्पण।

माधोपुर में 1करोड़ 52 लाख रुपये के लागत से बने प्रशासनिक भवन का हुआ लोकार्पण।

Bettiah Bihar West Champaran मझौलिया

सुबे के उपमुख्यमंत्री और सांसद हुए शामिल

भारत किसानों का देश तथा कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ

न्यूज़ ब्यूरो वकीलुर रहमान खान,

मझौलिया।रविवार के दिन कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का लोकार्पण सूबे की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी तथा बिहार प्रदेश भाजपाअध्यक्ष व सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल तथा कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान केंद्र पूसा के निदेशक डॉ अंजनी कुमार ने संयुक्त रुप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर आयोजित किसान सभा की अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ शिशिर कुमार गंगवार ने की उन्होंने आगत अतिथियों का स्वागत किया ।सूबे की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि भारत किसानों का देश है। समय-समय पर किसानों का प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर में आयोजित किया जाता है। यहां पर एक प्रशासनिक भवन की कमी थी जिसे केंद्र सरकार ने एक करोड़ बावन लाख के लागत से निर्माण कराया गया है। अपने संबोधन में डॉक्टर संजय जयसवाल ने केंद्र प्रायोजित कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था किसानों पर निर्भर करता है।

किसान खुशहाल होंगे तो देश खुशहाल होगा क्योंकि किसान ही हमारे अन्नदाता हैं। तथा भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ किसान ही है । राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के निदेशक डॉक्टर अंजनी कुमार ने कहा कि नई तकनीक पर आधारित केला के थम से रेशा निकालकर कपड़े का निर्माण कराया जाएगा। जो किसानों के लिए आय का साधन बनेगा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत गोबर से खाद बनाकर कचरा प्रबंधन का काम होगा। कृषि बागवानी मत्स्य पालन पशुपालन कर किसान अपने आय में वृद्धि कर सकते हैं। किसान सभा में पशुपालन डॉक्टर एम एस कुंडू ने पशु से संबंधित बीमारियों का इलाज किसानों को बताया।इस मौके डॉक्टर अवधेश कुमार डॉ धीरू कुमार तिवारी डॉ रीता देवी डॉ पवन कुमार डॉ चिरु पूरी रामुला डॉ पवन कुमार शर्मा मनुबाबू कुशवाहा संदीप कुमार श्रीवास्तव कामेश्वर सिंह ,लालबाबू शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *