मझौलिया के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का तबादला होने पर जनवितरण दुकानदारों ने दी भावभीनी विदाई

मझौलिया के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का तबादला होने पर जनवितरण दुकानदारों ने दी भावभीनी विदाई

Bettiah Bihar West Champaran मझौलिया
  • प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का तबादला होने पर जनवितरण दुकानदारों ने दी भावभीनी विदाई
  • विदाई समारोह में भाव विह्वल हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी।

बेतिया /मझौलिया संवाददाता संतोष कुमार बैठा की रिपोर्ट

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नीतेश कुमार के तबादले से मर्माहत जनवितरण दुकानदारों ने एक विदाई समारोह का आयोजन करते हुए भावभीनी विदाई दी। नरेंद्र कुमार सिंह ब्रजेश मिश्रा रामेश्वर पांडे चंदेश्वर मिश्र मैनेजर यादव रामेश्वर पटेल प्रभु नारायण सिंह विमल कृष्ण सरकार राजेश जयसवाल पहवारी साह हारून हाफिज आदि जनवितरण दुकानदारों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को कर्तव्यनिष्ठ मिलनसार और सामाजिक अधिकारी बताया। उन्होंने बताया कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जनवितरण दुकानदारों को हमेशा हिदायत दिया करते रहते थे कि उपभोक्ताओं को राशन किरासन उचित मात्रा में समय पर वितरण करना है। विदाई समारोह में भाव विह्वल प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नीतेश कुमार ने कहा कि मेरा यह प्रयास रहा कि उपभोक्ताओं को राशन किरासन मानक के अनुरूप समय पर उपलब्ध होता रहे।

उपभोक्ताओं के साथ किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलते ही वे संबंधित जन वितरण दुकानदार से तुरंत संपर्क करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देते थे। उन्होंने प्रखंड के सभी जनवितरण दुकानदारो अधिकारियों जनप्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा उपभोक्ताओं के प्रति आभार जताया तथा सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर साहेब जान मियां शिव शरण महतो रीना देवी मोहन प्रसाद मैनेजर कुशवाहा मदन राम सुल्तान मियां रजाक अंसारी सरस्वती देवी सुदर्शन बैठा अशोक पांडे धुरुप प्रसाद दिलीप प्रसाद इंद्रदेव प्रसाद राधेश्याम प्रसाद जयसवाल मोहन तिवारी रामनाथ राम शिव शंकर सिंह नागेंद्र सिंह मुनीलाल राम कृष्णा राम रामचंद्र राम विक्रमा सिंह भरत पांडे आदि जन वितरण दुकानदार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *