जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री का पुतला दहन।

जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री का पुतला दहन।

Bettiah Bihar West Champaran

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट!

बेतिया! भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किशनगंज के सातवीं कक्षा के अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा में कश्मीर को अलग देश जैसे विवादित सवाल पूछे जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के सामने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुतला दहन करके विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ ने कहा कि यह घटना निंदनीय है।जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है तभी से सूबे के मुख्यमंत्री इस राज्य में पीएफआई का एजेंडा लागू करना चाहते है।सभी विभागों में इनके एजेंट बैठे हुए है जो आने वाले भविष्य को भी इस अंधकार में डालने का काम कर रहे है कि कश्मीर किस देश का हिस्सा है।सरकार पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए और दोषियों को सज़ा दिलाये।यह घटना देश की अखंडता के साथ खिलवाड़ है।सीमांचल के अन्य जिलों में भी कक्षा 7वी के प्रश्न पत्रों में कश्मीर को अलग देश बताना घोर आपत्तिजनक है।
नेतृत्व कर रहे युवा जिलाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार और उनका शिक्षा विभाग पूरा पाकिस्तान प्रेमी है।कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है ये भारत का बच्चा-बच्चा जनता है।यह घटना केवल एक चूक नही है बल्कि यह एक बहुत बड़ी साजिश है।सीमांचल इलाका होने के चलते यह मामला बहुत गंभीर है।शिक्षा विभाग के द्वारा इतना बड़ा चूक कैसे हो सकता है,उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दे।मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह,युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक यादव,जिला मंत्री राजन पासवान,अक्षय राज,सौरभ चौबे,अनीश सिंह,मोहित शुक्ला,मुन्ना गुप्ता,आयुष कुमार,विकाश कुमार,रूपेश कुमार,आशीष कुमार,शुभम कुमार,अभिमन्यु कुमार,शिवम शुक्ल,व गुलशन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *