डा.सजय जयसवाल द्वारा किया गया प्रेस कान्फ्रेंस
बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट!
बेतिया(पछमी चमपारण) प्रेस को संबोधित करते हुए डॉ संजय जायसवाल व चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह ने बताया कि लगभग 2 लाख से अधिक की आबादी वाले क्षेत्र जिनमे चनपटिया प्रखंड के नगर पंचायत चनपटिया, जैतिया पंचायत, बकुलहर, गीधा, दक्षिणी व उत्तरी घोघा पंचायत सहित मझौलिया प्रखंड के रत्नमाला, सरिसवा, बरवा सेमरा घाट, हरपुर गढ़वा पंचायत, नौतन खुर्द, डुमरी, रामपुरवा, महनवा समेत तिरवाह तक के लोगो को बाढ़ जैसी समस्या से निजात मिलेगी इस निर्माण कार्य से। इस क्रम में श्री जायसवाल ने बताया कि विधायक उमाकांत जी ने बाढ़ समस्या को लेकर विधान सभा के सदन में प्रश्न रखा था, आज क्षेत्र की समस्याओं से अवगत होते हुए उनके अथक सार्थक प्रयास से लगभग 56 किलोमीटर की दूरी के इस तटबंध का निर्माण की स्वीकृति काफी क्षेत्र के लोगो के लिए हर्ष का विषय है। वही विधायक उमाकांत सिंह ने अपने सम्बोधन में बताया कि 31 दिसंबर, 2020 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर सिकरहना नदी के तटबंध निर्माण कार्य की मांग एवं बिहार विधान सभा मे 17 मार्च 2021, को जल संसाधन विभाग के मंत्री से तटबंध निर्माण की मांग किया था जिसके प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश विबहाग को दिया गया, बिहार विधान सभा मे गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से जल संसाधन विभाग बिहार सरकार के मंत्री संजय झा का पुनः ध्यान आकृष्ट कराया, जिसके आलोक में मंत्री त्वरित कार्यवाही करने हेतु विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशीत किया। तटबंध के इस स्वीकृति मिलने से पूरे लगभग दो लाख से अधिक आबादी वाले इस क्षेत्र के सभी जनता जनार्दन को राहत भरी सांस प्रदान हुई है। विधायक उमाकांत सिंह ने बताया कि इस कार्य के स्वीकृति मिलने में माननीय डॉ संजय जायसवाल जी का अहम योगदान रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव, धनरंजन कुशवाहा, मनुबाबू कुशवाहा, राजन सोनी आदि मौजूद रहे।