मामला साठी थाना क्षेत्र के सोमगढ़ गांव की है!
साठी पुलिस ने हत्या के साजिश करता महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
साठी से कृष्ण कुमार राय के सहयोग से बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।
साठी (पश्चिमी चंपारण) देवर कि हत्या का मुख्य साजिश कर्ता भाभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है विगत एक सप्ताह पहले थाना क्षेत्र के सोमगढ़ पंचायत के सोमगढ़ गांव में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने घटना के नामजद महिला अभियुक्त को रविवार की अहले सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि दो पट्टीदारों में मिट्टी हटाने को लेकर एक सप्ताह पूर्व मारपीट हो गई थी। जिसमें प्रभु नाथ दुबे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। हत्या के इस मामले में मृतक के पुत्र धनंजय कुमार दुबे ने थाने में आवेदन देकर 6 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था। हत्या के बाद सभी अभियुक्त घर छोड़कर फरार चल रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की हत्या की मुख्य साजिशकर्ता निर्मला देवी पति स्वर्गीय राजदेव दुबे अपनी बहन के घर गोविंदगंज थाना के रड़िया गांव पूर्वी चंपारण में छिपी हुई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष स्वयं, दरोगा उमेश कुमार यादव, पीएसआई जयशल कुमार, महिला सिपाही बेबी कुमारी के साथ उक्त जगह पर पहुंच कर छापेमारी की। जहां उसकी बहन राधा देवी पति इन किशोर शुक्ल के घर से निर्मला देवी को गिरफ्तार किया गया। जिसे रविवार को जेल भेज दिया गया।
यहां बता दे कि लगभग एक सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के सोमगढ़ गांव में जमीनी विवाद को लेकर राजदेव दुबे और प्रभु नाथ दुबे के परिजनों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें मिट्टी हटाने को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान राजदेव दुबे के पुत्र नीरज दुबे, अंकित दुबे, निर्मला देवी, मिलन दुबे, रिंकू देवी, हरिप्रकाश दुबे लाठी डंडा एवं रड से प्रभु नाथ दुबे को मार कर घायल कर दिया था। जिससे वह जमीन पर गिर गया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। जिसका जिक्र दर्ज प्राथमिकी में किया गया है। पुलिस ने बताया कि बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।