प्रदेश अध्यक्ष आफताब रौशन दुबई में हुए सम्मानित, दुबई के जेनरल सेक्रेटरी ने लगाया गले।

प्रदेश अध्यक्ष आफताब रौशन दुबई में हुए सम्मानित, दुबई के जेनरल सेक्रेटरी ने लगाया गले।

Bettiah Bihar West Champaran

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

बेतिया(पच्छिम चम्पारण) 2025 में रमजान शरीफ के मौके पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुबई गवर्नमेंट के द्वारा सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से कई दिग्गज-दिग्गज हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान दुबई पुलिस प्रशासन के कई जाने माने अधिकारी भी शामिल रहे।

और साथ ही दुबई के बड़े-बड़े उद्योगपति भी शामिल रहे। इस सम्मान समारोह में बिहार के लाल मो. साहेब एस. एस. खान उर्फ आफताब रौशन को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हजारों के बीच में दुबई के जाने माने शेख एवं दुबई के जेनरल सेक्रेटरी ने चम्पारण के लाल आफताब रौशन को लगाया गले। दुबई के शेख ने कहा कि ये हिन्दुस्तान का शान है। प्रदेश अध्यक्ष आफताब रौशन ने अपने बातों से दुबई के शेख जेनरल सेक्रेटरी का दिल जीत लिया। दुबई के शेख ने आफताब रौशन को बड़े ही सम्मान के साथ मंच पर बुलाकर सम्मानित कर गले लगाया। दुबई के जेनरल सेक्रेटरी ने आफताब रौशन को लाइफ टाइम दुबई में रहने को ऑफर दिया है।

वही प्रदेश अध्यक्ष आफताब रौशन के पिए दुबई निवासी शेख अब्दुल कलाम ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष आफताब रौशन ने अभी तक अपना सहमति नहीं दिया है उनका कहना है कि मेरा मुल्क हिन्दुस्तान अच्छा लगता है। मै दुबई जिन्दगी भर के लिए नहीं रह सकता। मै किसी के बंधन में रहकर कार्य नहीं कर सकता। मुझे आजादी चाहिए। अपने अम्मी, अब्बू और अपनो का साथ चाहिए। पैसे के लालच में अपना मुल्क हिन्दुस्तान से दूर नहीं रह सकता। मेरे देश में जो भी होता हैं फिर भी मेरा हिंदुस्तान प्यारा है वहां के लोग अच्छे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *