राज्य स्तर पर आयोजित बिहार दिवस कार्यक्रम में घोड़ासहन के प्रधान शिक्षक करेंगे स्वनिर्मित TLM का प्रदर्शन
घोड़ासहन/पूर्वी चंपारण:- बिहार दिवस पर गांधी मैदान पटना में राज्यस्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।
शिक्षा विभाग (बिहार सरकार) के पेवेलियन में ‘निपुण बिहार मिशन’ के तहत ‘अप्पन बिहार, निपुण बिहार’ नामक स्टॉल में NPS जोड़पाकड़ बगही भेलवा, घोड़ासहन के प्रधान शिक्षक रामनिवास कुमार अपने बेहतरीन TLM का प्रदर्शन करेंगे।
गौरतलब है कि SCERT पटना में आयोजित राज्यस्तरीय TLM मेला 3.0 में श्री कुमार को पर्यावरण विषय में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उनके द्वारा स्वनिर्मित पोपट ‘जमूरे’ मेला में आकर्षण का केंद्र रहा।
घोड़ासहन और पूर्वी चंपारण का नाम राज्य स्तर पर रौशन करने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन गिरी, DPO, BEO घोड़ासहन श्री आदित्य कुमार सिंह,ज्ञान ज्योति के डायरेक्टर प्रेमचंद्र प्रसाद, वरिष्ठ चिकित्सक डा. प्रभुदयाल प्रसाद, डा.वसंत कुमार कुशवाहा,शिक्षक नेता रामपुकर सिन्हा, ई. दिनेश कुशवाहा, प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार,योगगुरु धर्मेंद्र विद्रोही,जयमंगल कुशवाहा,प्रभात कुमार सिन्हा,कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद कुशवाहा, अमरेंद्र प्रसाद कुशवाहा एवं शिक्षकों समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ने हर्ष व्यक्त किए है।
