हरसिद्धि प्रखंड विकास पदाधिकारी पर असामाजिक तत्वों के करोना के क्रिमनलो ने किया हमला।

हरसिद्धि प्रखंड विकास पदाधिकारी पर असामाजिक तत्वों के करोना के क्रिमनलो ने किया हमला।

Bihar East Champaran

रिपोर्ट, बिरजू ठाकुर, पूर्वी चम्पारण/ अरेराज अनुमंडल अन्तर्गत हरसिद्धी थाना क्षेत्र के जागापाकड पंचायत के भैया टोला चौक पर स्थित देवी माई मंदिर परिसर में हरसिद्धी बिडीओ सुनिल कुमार की मौजूदगी में चमकी बुखार एवं कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता अभियान के लिए चौपाल लगाया था।

मौके पर स्थानीय मुखिया नरेन्द्र किशोर ठाकुर उर्फ मुन्ना ठाकुर, सरपंच बृजमोहन शुक्ल, युवा समाज सेवी अखिलेश शुक्ल व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। ज्ञात सूत्रों के अनुसार चौपाल सम्पन्न होने के बाद बिडीओ उक्त स्थल से गाड़ी से निकले तो चंद कदमों की दूरी पर स्थित भैया टोला चौक पर असामाजिक तत्वों द्वारा बिडीओ सुनिल कुमार पर हमला कर दिया गया।

जिसमें पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए साथ ही बिडीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुँचें अनुमंडल पदाधिकारी धिरेन्द्र कुमार मिश्र पर भी उपद्रवियो ने हमला किया जिसमें एसडीओ श्री मिश्र की स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई।

समाचार प्रेषण तक घायल कर्मियों का इलाज रेफरल अस्पताल अरेराज मे किया जा रहा था। वहीं घटना स्थल पर सन्नाटा पसरा हुआ था। लेकिन प्रशासन पर हुए हमले को माइंड पुलिस गिरफ्त मे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *