जिला पदाधिकारी का जनता दरबार : कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा।

जिला पदाधिकारी का जनता दरबार : कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा।

Bettiah Bihar West Champaran

जिला पदाधिकारी का जनता दरबार : कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा।

जनता की समस्याएँ सुनने में तत्पर प्रशासन।

वरीय पदाधिकारियों ने 70 मामलों को गंभीरता से सुना।

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

बेतिया(पच्छिम चम्पारण):-जिलाधिकारी, श्री धर्मेन्द्र कुमार के निर्देशानुसार आज समाहरणालय सभागार में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में आमजन अपनी समस्याओं और शिकायतों के साथ पहुँचे। वरीय पदाधिकारियों ने लोगों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और समस्याओं के निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आज आयोजित जनता दरबार में 70 मामले सामने आए। इनमें से कई मामलों का समाधान अधिकारियों की पहल पर मौके पर ही कर दिया गया। वहीं, जिन मामलों का तत्काल निपटारा संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को भेजा गया और स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी लंबित मामलों का समाधान शीघ्र नियमानुसार किया जाए।

जनता दरबार में लोगों ने राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य सहित कई विभागों से जुड़ी अपनी शिकायतें रखीं। वरीय पदाधिकरियों ने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान कराया और कुछ मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उन्हें पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से हल करना है।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल कुमार सिन्हा, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार, स्थापना उप समाहर्ता, श्री अहमद अली, वरीय उप समाहर्ता, श्रीमती नगर तबस्सुम समेत कई जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *