लौरिया में हुआ किसान गोष्ठी का आयोजन, संतुलित उर्वरक व आधुनिक तकनीक से आय दोगुनी करने पर दिया गया जोर।
लौरिया से राजा मिश्रा के सहयोग से बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।
लौरिया(पच्छिम चम्पारण):-
प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में गुरुवार को खरीफ मौसम के बेहतर उत्पादन, भंडारण एवं प्रसंस्करण विषय पर किसान गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी, कृषि पदाधिकारी केशव किशोर, पशुपालन पदाधिकारी अभिषेक सिंह, उद्यान पदाधिकारी प्रभात कुमार, तकनीकी प्रबंधक संजय कुमार व किसान सलाहकार अध्यक्ष लाल बाबू पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। संचालन नोडल कृषि समन्वयक अशोक पांडेय ने किया।
कृषि पदाधिकारी केशव किशोर ने कहा कि मिट्टी जांच कर अनुशंसा अनुसार संतुलित उर्वरक व जैविक खाद का प्रयोग करने से खरीफ व गन्ना उत्पादन बढ़ेगा। उचित भंडारण व प्रसंस्करण से किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य संभव है। प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी ने खेती को लाभकारी बनाने हेतु आधुनिक तकनीक व वैज्ञानिक पद्धति अपनाने पर बल दिया।
गोष्ठी में कई पदाधिकारी, किसान सलाहकार और सैकड़ों किसानों ने भाग लिया तथा अनुभव साझा किए। विशेषज्ञों ने किसानों को उत्पादन, भंडारण और प्रसंस्करण में नई तकनीक अपनाने की सलाह दी।