राशन कार्ड उठाओ विवाद में चाकूबाजी की घटना में युवक हुआ घायल,आरोपी गिरफ्तार।

राशन कार्ड उठाओ विवाद में चाकूबाजी की घटना में युवक हुआ घायल,आरोपी गिरफ्तार।

Bettiah Bihar West Champaran लौरिया

राशन कार्ड उठाओ विवाद में चाकूबाजी की घटना में युवक हुआ घायल,आरोपी गिरफ्तार।

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

लौरिया (पच्छिम चम्पारण)
राशन कार्ड से अनाज उठाव के विवाद को लेकर हिंसा का रूप धारण कर लिया घटना लौरिया थाना क्षेत्र के बिशनपुर के
मनी टोला गांव में चाकू बाजी की घटना में एक 18 वर्ष युवक गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दिया गया है। घायल युवक की पहचान गाना देवराज वार्ड संख्या 13 निवासी मंजूर मियां के पुत्र गुड्डू अंसारी उम्र 18 वर्ष के रूप में की गई है परिजनों के अनुसार गुड्डू बीच बचाव करने के दौरान इस विवाद का शिकार बन गया उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार,बरवीरों गांव निवासी,
हकीमअंसारी अपनी पत्नी के नाम राशन का उठाव का विरोध कर रहे थे,राशन कार्ड धारक हकीमअंसारी के बीच बचाव करने गुड्डू अंसारी गए तुम पर चाकू से हमला कर दिया गया जिसे वह जमीन पर गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल सिधर मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोरिया पहुंचाया प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है किसी भीअप्रिय स्थिति निपटने के लिए पुलिस द्वारा गांव में लगातार गस्त की जा रही है। लौरिया थानाअध्यक्ष,रमेश कुमार शर्मा ने संवाददाता को बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुएआरोपी, महबूबआलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस पूरे मामले को गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *