रिपोर्ट बिरजू ठाकुर, बिहार/ मोतिहारी/ हरसिद्धि- लॉकडाउन के कारण गरीब मजबुर परिवार के भरण पोषण के लिए जीविका चले कि हरसिद्धि प्रखण्ड के मानिकपुर पंचायत में सुरज जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा एक मुट्ठी अनाज अभियान को सोमवार से शुरू किया गया। पंचायत के लछुमणवा गांव के जीविका दीदियों ने एक एक मुट्ठी अनाज, जिसमे गेंहू, चावल, दाल, मक्का, सब्ज़ी और आलू इकठ्ठा किया।
जिसमें स्थानीय मुखिया राजेन्द्र पाण्डेय, सरपंच राजीव रंजन कुमार कुशवाहा (पप्पू लाल) पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार एवं स्थानीय गांव वासियों का भी काफी सहयोग रहा।
दीदियों द्वारा इकठ्ठा किए गए अनाज को 50 ऐसे परिवार में वितरित किया गया जो लॉकडाउन से काफ़ी ज्यादा प्रभावित हैं।
वहीं जीविका मित्र(सीएम) रजिया खातुन ने बताया कि इस अभियान से जो हमारी दीदीया गरीब होकर भी अपने से गरीब लोगों को मदद पहुंचा रही हैं, इससे समाज में जागृति पैदा हो रहा है,
एक मुठ्ठी अनाज अभियान के बाद आगे भी ऐसे समाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगी हम जीविका के सभी दीदीयां।
मौके पर मौजूद प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक आंनद कुमार ने कहा कि इस विकट परिस्थिति इससे ज़्यादा पुण्य का कोई दूसरा काम नही हो सकता। उन्होंने कहा कि दीदियों ने एक मिसाल कायम की है। हर पंचायत में ये अभियान चलाना चाहिए और ज़रूरत मंदो का सहारा बनना चाहिए।
मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक नलीन रंजन, समुदायिक समन्वयक पिंटू कुमार, अमरेन्द्र कुमार, सोनू कुमार, जीविका मित्र सरोज देवी, संजू देवी, माधुरी देवी, गीता देवी, निलम देवी और जीविका समूह से जुड़ी सभी दीदियाँ मौजूद थीं।