बेतिया /सिकटा संवाददाता अमर कुमार
गोपालपुर पुलिस ने 5 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।यह कार्यवाई गुप्त सूचना के आधार पर घोघा मलाही टोला गांव से की गई है।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान ज्ञानचंद के रूप में की गई है।थानाध्यक्ष राजरूप राय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कारोबारी को जेल भेज दिया गया है।थानाक्षेत्र में अवैध गतिविधियों को अंजाम देने वाले कानून के गिरफ्त में होंगे।इसके लिए ग्रामीण पुलिस(चौकीदार)को लगाया गया है, कि वे अपने इलाको में पैनी नजर रखते हुए सभी गैरकानूनी कामों की जानकारी उपलब्ध करावे ताकि समय रहते कार्यवाई किया जा सके।उधर बलथर पुलिस ने थानाकाण्ड के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार लखौरा गांव का फरहाद बताया जा रहा है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि इसके खिलाफ़ थाने में कांड अंकित है।वही सिकटा पुलिस ने भी वर्षों से फरार एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।फरार अभियुक्त मुन्ना चौधरी साकिन भेवड थाना जहानाबाद का रहनेवाला है।थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने इसकी पुष्टि किया है।