अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का सम्मान, जीविका के कुल 53 संकुल संघों में उत्साह के साथ मनाया गया कार्यक्रम।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का सम्मान, जीविका के कुल 53 संकुल संघों में उत्साह के साथ मनाया गया कार्यक्रम।

Bettiah Bihar West Champaran

दीदियों को सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान के लिए किया गया सम्मानित।

न्यूज़ ब्यूरो वकीलुर रहमान खान

बेतिया – यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमयंते तत्र देवता अर्थात जहाँ महिलाओं का सम्मान किया जाता हैं वहां देवता निवास करते हैं। हमारी संस्कृति में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को अधिक सम्मान दिया गया है। इन्ही शब्दों के साथ जिला परियोजना प्रबन्धक श्री अविनाश कुमार ने अधिकार जीविका महिला संकुल संघ मझौलिया की दीदियों को संबोधित किया। इस दौरान जीविका के सभी 53 संकुल संघों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस घूम धाम से मनाया गया। सुबह से जीविका दीदियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में शामिल होने  हेतु संकुल संघ की तरफ़ जाती देखी गईं।

इस अवसर पर शराबबंदी, दहेज प्रथा जैसे समाजिक मुद्दों पर बड़े पैमाने पर जन जागरूकता चला कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली दीदी को पुरस्कार दे कर उनका हौसला अफजाई किया गया। साथ ही साथ जीविका परियोजना के कार्यों जैसे समूह की बैठक, बैक ऋण की निकासी और वापसी करने वाली दीदी को भी सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी संबंधी जन जागरूकता फैलाने के लिए मीरा कुमारी को भी जागृति संकुल संघ बैरिया ने सम्मानित किया।
मझौलिया प्रखंड की सुमन कुमारी को विजेता संकुल संघ की अध्यक्ष नूरजहां खातून ने  कोरोना टीकाकरण के लिए समूह की दीदी को प्रेरित करने के लिए प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया। आपने संदेश में समाजिक विकास प्रबन्धक नरेश कुमार ने बताया की जीविका दीदी सामाजिक परिवर्तन की दूत है। जीविका दीदी ने इस अवसर पर मेंहदी प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गौनाहा की नंदा देवी एवं अफरोज जहां, मझौलिया की लीलावती देवी, शिव कुमारी देवी एवं रीना देवी तथा मैनाटांड की बिगनी देवी  क्रमशः जिला प्रसाशन, जिला विधिक कार्यालय बेतिया एवं नाबार्ड द्वारा शराबबंदी, सतत जीविकोपार्जन एवं सिलाई-कटाई में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर काफी उत्साहित दिखी। इन्होंने आगे भी सभी सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान देते रहने का संकल्प दुहराया। प्रबन्धक संचार साकिब बल्कि उन्हें समाज की उन्नति के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *