समाज सुधार नवजागरण विकास ट्रस्ट के सदस्यों की हुई बैठक!

समाज सुधार नवजागरण विकास ट्रस्ट के सदस्यों की हुई बैठक!

Bettiah Bihar West Champaran

बेतिया, चनपटिया संवाददाता मुखलाल महतो कि रिपोर्ट!                                                                                                                     बेतिया/ चनपटिया! भ्रष्टाचार को लेकर समाज सुधार नवजागरण विकास ट्रस्ट के सदस्यों एवं पदाधिकारियों की संक्षिप्त रूप से एक बैठक की गई जिसमें  समाज सुधार नवजागरण विकास ट्रस्ट का सचिव मोहम्मद हारुन अंसारी ने कहा कि मै और मेरे सभी सदस्यगण की उपस्थिति में दिनांक 9 अक्टूबर 2022 रविवार के दिन एक बैठक की गई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि  चनपटिया प्रखण्ड के सभी  भ्रष्ट पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों एवं बिचैलियो  को सुधार कर सही ढंग से सरकारी लाभ को गरीब किशान लाभुको तक पहुंचाने के लिए और चनपटिया राजस्व विभाग और   विकास पदाधिकारी जो अपना अफसरसाही व लापरवाही कर रहे है, इसको सुधार करने के लिए ट्रस्ट के सदस्य एवं पदाधिकारियों द्वारा प्रयास किया जाएगा!

कारण है कि  चनपटिया प्रखण्ड मे जरूरत से ज्यादा भ्रष्टाचार और दलाली हो रहा है, और सरकारी लाभ को जनप्रतिनिधियों से लेकर सरकारी अफसर लूट रहे है। जैसे सरकार का नल जल योजना, शौचालय के साथ बहुत सी ऐसा विकास है जो लूट लिया गया है, और अधूरा मे लटका हुआ है। नगर पंचायत से लेकर ग्राम पंचायत तक जाँच करने के लिए हमारे ट्रस्ट ने कई बार जिला से लेकर पटना सचिवालय तक आवेदित किया, लेकीन आज तक न तो सही जांच कराया गया और न कोई अफसर हमलोगों से पूछने आया की चलिये कहा गड़बड़ी हुआ है। यही नही चनपटिया अंचलाधिकारी एवं उनके सभी राजस्व कर्मचारी के द्वारा बिहार सरकार का गैरमजरूआ  भूमि चिन्हित करने तथा अतिक्रमण हटाने के ब्जाये  खरीद बिक्री कर लाखों की आय किया जा रहा है,

तथा जिसका विरोध करने पर हाथ-पैर तोड़वा दिया जाता है जान से मरने का धमकी भी दिया जाता है यही नहीं चनपटिया अंचलाधिकारी व जनप्रतिनिधि का शिकायत मेरे ट्रस्ट मे लगभग छोटे- बड़े बहुत सारे सिकायत आये है जिनको जांच मे सही पाया गया है। उसके वावजूद भी इन गरीबों का शोषण किया जा रहा है इसलिए हम सभी सदस्यगण चाहते है की सरकार से मदद लेकर इन सब को अपने ट्रस्ट के माध्यम से सुधार कर सरकार को दिखाया जा सके। सच्चाई कहा तक सही है। और कहा तक गलत है। इसलिए की सरकार का दिया हुआ विकास राशी जरूरतमंदों तक पहुँचने के ब्जाये उस राशी को आपस मे बंदरबाट कर लिया गया है। इस लिए हम सभी ट्रस्ट के सदस्यगण की सहमत है, उक्त विकाश राशी को सरकार द्वारा उक्त लाभुकों तक पहुँचाने की कष्ट किया जाए। इस बैठक का उद्देश्य यही है। क्योंकि समाज सुधार नवजागरण विकास ट्रस्ट सरकार एक अंग होता है, जिसका भ्रष्टाचार नहीं विकास करने का उदेश्य होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *