सिकटा संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट!
सिकटा( पश्चिमी चंपारण) प्रखंड भाकपा माले की ग्यारहवीं राष्ट्रीय महाधिवेशन की सफलता को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकला। पदयात्रा दो भागों में निकाली गई। खेग्रामस के जिलाध्यक्ष संजय राम के नेतृत्व में पदयात्रा कठियामठिया, सुगहाभवानीपुर व मसवास पंचायत का भ्रमण किया।
वही वीरेन्द्र पासवान के नेतृत्व में दूसरी टोली सरगटिया, जगन्नाथपुर, पुरैना पंचायतों के प्रत्येक गांवों व टोलों का भ्रमण किया। कार्यकर्ताओं ने फांसीवाद मिटाओं, लोकतंत्र बचाओ। शहीदों के सपनों का भारत बनाओं आदि नारों के साथ कार्यकर्ताओं की टीम ने पैदल भ्रमण कर केन्द्र सरकार की नाकामियों को गांव व टोलों तक पहुंचाया। कहा कि भाजपा सरकार में देश के संविधान व लोकतंत्र पर खतरा है।
देश में दलितों व अल्पसंख्यकों के जीवन पर खतरा मड़रा रहा है। देश में बेरोजगारी दर दिनों दिन बढ़ती जा रही है। सरकार नौजवानों को नौकरी देने का वादा किया था पर आज तक वह दस लाख की नौकरी नहीं मिली। नवयुवक दर दर भटकने पर मजबूर है।
इन्ही समस्याओं को लेकर पटना के गांधी मैदान में 15 फरवरी को भाकपा माले का ग्यारहवीं राष्ट्रीय महाधिवेशन है। जहां देश के सभी भाकपा माले के नेता उपस्थित होकर एक मंच से अपनी मांगो को लेकर हुंकार भरेंगे। पदयात्रा में राजेन्द्र राम, शिवबालट पासवान, इस्लाम अंसारी, अच्छेलाल यादव, भोलाराम तुफानी आदि शामिल रहे।