के आर स्कूल में प्राचार्य महोदय को के आर विद्यालय परिवार ने दी भावभीनी विदाई।

के आर स्कूल में प्राचार्य महोदय को के आर विद्यालय परिवार ने दी भावभीनी विदाई।

Bettiah Bihar West Champaran

कार्य में समर्पित किया अपना 14 वर्ष का लम्बा कार्यकाल

के आर स्कूल के प्राचार्य के  रूप कार्यरत

ब्यूरो रिपोर्ट बेतिया: विद्यालय के मीडिया प्रभारी कुणाल कुमार बताया कि पश्चिम चम्पारण बेतिया का विश्वस्तरीय ख्याति प्राप्त के आर विधालय प्रांगण बुधवार 07 दिसंबर  को खास और गमगीन बना रहा।

एक तरफ बेहतरीन प्रदर्शन और सेवा योगदान के लिए विधालय आभारी और कृतज्ञपूर्ण खुशी के आंसूओं को पोछता दिखा तो वहीं विधालय के छात्र छात्राओं और शिक्षक गण को अपने एक बेहतरी शिक्षिका के विदाई का मर्म चेहरों पर झलकता हुआ देखा गया। मौका था के आर हाई स्कूल के प्राचार्य कार्य सेवा पूर्ण कर विधालय से भावभीनी विदाई

अपने 14 वर्ष के लम्बे व अविस्मरणीय कार्यकाल को पूरा कर 07 दिसंबर 2022 को प्राप्त करते हैं। जिसको लेकर उनकी विदाई समारोह 07 दिसंबर को के आर विधालय के लोयला हाॅल में आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम के आर स्कूल के रेक्टर फादर जोसेप मरीपुराम, प्रधानाध्यापक फादर क्रिस्टोफर केरकेट्टा, नए प्राचार्य फादर जाकोब, प्राइमरी उपप्राचार्य फादर माइकल एक्का, हाई स्कॉल उपप्राचार्य डेनिस रोड्रिकस, संत ज़ेवियर स्कूल के प्राचार्य फादर  रिजर्ड डिसूजा, व शिक्षक गण के साथ लोयला हाॅल जाने को निकलते हैं जिसके लिए उन्हें उनके हाई स्कूल छात्रों ने एस्कार्ट्स किया और हाॅल के मंच तक पहुंचाया। जहाँ मंच पर छात्रा ने आरती व तिलक करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया।

मंच का संचालन शिक्षक संतोष पाठक  के द्वारा करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत शिक्षकों व छात्र छात्राओं के द्वारा प्राचार्य फा० क्रिस्टोपर केरकेट्टा के आगामी भविष्य के लिए ईश्वर से आशीष मांग कर शुरू किया गया। तदुपरांत छात्र छात्राओं ने उनके लिए सुंदर स्वागत गान का आयोजन किया।

प्राचार्य फादर क्रिस्टोपर केरकेट्टा के लिए शिक्षक शुभम लॉरेन्स के लिखें विदाई पत्र को शिक्षक शुभम लॉरेन्स  सर ने पढ़ा और उन्हें समर्पित किया। वहीं विधालय प्रबंधन के रेक्टर फादर जोसेप मरीपुरम अभिभाषण मे के सेवा कार्यकाल व अविस्मरणीय योगदान के प्रति आभार प्रकट किया और उन्हें शुभकामनाएं और धन्यवाद दिया। वहीं के आर स्कूल के शिक्षिका व शिक्षकों एवं छात्र और छात्राएं ने भी के प्रति आभार व शुभकामना के साथ धन्यवाद दिया।

शिक्षकों ने अपने दिए अभिभाषण में फादर क्रिस्टोपेर केरकेट्टा  के योगदान को स्मरण करते हुए बताएं कि  उनके कुशल निर्देशन का परिणाम है कि  के आर विधालय के टीम के बेहतर अनुशासित प्रर्दशन किया जिससे प्राचार्य फादर क्रिस्टोपेर केरकेट्टा  को कभी भी विधालय परिवार भूला नहीं सकता और उनके दिए आदर्शों पर सदा प्रयासरत रहेगा।

वहीं भावपूर्ण मर्म और आंखों में आंसू लिए प्राचार्य फादर क्रिस्टोपेर केरकेट्टा  ने विधालय की भूमि को नमन करते हुए बताया कि में 01.07.2008 में के आर विद्यालय में कार्यरत कर्मचारि के रूप हुई एवं 07.12.2022 को विराम दी अपने विदाई समारोह में दिए अपने  अभिभाषण में कहा  छात्र छात्राओं में सकारात्मक विचार का संचार करते हुए कहा कि अब वो दिन और विचार खत्म हो गए जिसमें यह कहा जाता था कि पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे होगे खराब। अब जो वर्तमान समय है गरीब छात्र एवं छात्राएं का भी मदद करते है  उसमें खेल कूद से अब भविष्य बनाया भी जा सकता है और धन कमाया भी जा सकता है ।

शिक्षक गणों ने मंच पर स्कूल के प्राचार्य महोदय फादर क्रिस्टोपेर केरकेट्टा  को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया। विधालय के छात्र छात्राओं ने अपने शिक्षक के विदाई समारोह में बेहतरीन कार्यक्रम व डांस प्रस्तुत कर ये पल याद आएंगे , कभी अलविदा मत कहना तुझमें रब दिखता है य
शिक्षिका नीलम साह के द्वारा  गीत जाइए आप कहा जाएंगे यह नजर लौट के आएंगे गीत गाया  एवं गम के माहौल को रंगीन बनाए रखा।
*जीव विज्ञान शिक्षक श्री दीपक साह अपनी सुरीली आवाज से यह एक गीत दो पल की थी दिलो का रास्ता गीत प्रस्तुत किया
*शिक्षक प्रिंस चार्ल्स एवं मयंक डेविड एक गीत एक प्यार का नगमा है गीत प्रस्तुत किया
*प्राइमरी शिक्षिका सीमा एंगलो ने अपने भाषण में फादर को धन्यवाद दिया
वहीं धन्यवाद ज्ञापन विधालय के उप प्राचार्या ने दिया।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक क्रिस्टोपेर केरकेट्टा, उप प्राचार्य डेनिस रोड्रिक, वाल्टर लुइस , जेम्स माइकल,  राजेश पाॅल, रोनाल्ड पीटर, राजीव कुमार ,  प्रिंस चार्ल्स , नीलम साह, रंजू रफाएल, अनीता अल्फ़्रेड, प्रियंका, नैंसी,तारा क्लीमेंट , सीमा अंगेलो , कृति ,  शुभम् लॉरेन्स, विक्की कुमार , सौरभ कुमार ,  आदि सभी शिक्षक व विधालय के तमाम  छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।
इसकी सूचना : के आर स्कूल के मीडिया प्रभारी कुणाल कुमार एक प्रेस विज्ञप्ति जारी मीडिया  को  दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *