सिकटा संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट!
सिकटा( पश्चिमी चंपारण) स्थानीय प्रखंड मुखिया संघ की बैठक जगन्नाथपुर पंचायत के मुखिया रमेश यादव उर्फ रीजेंट यादव के निवास स्थान पर सम्पन्न हुई। अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ पप्पू सिंह ने किया। बैठक में में संगठन की मजबूती समेत जन समस्याओं से जुड़ी कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि मुखिया संघ लगातार जन सरोकार की समस्याओं के मुद्दों को उठा रहा है। जनवितरण में राशन कटौती का मामला एक बार फिर से गरमा गया।अध्यक्ष ने कहा कि पीडीएस दुकानदार राशन वितरण में भारी कटौती कर रहें है। पांच किलो के जगह चार किलोग्राम व कही साढे चार किलोग्राम राशन का वितरण किया जा रहा है।यह एक गरीबों के लिए अहम बात है। इसे सुधारने का कई बार प्रयास किया गया लेकिन नही हुआ। सुधार करने के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जनवरी का समय दियें है।
जनवरी माह से गरीबों को मिलने वाले राशन में कटौती की जाएगी तो संगठन चरणबद्घ आंदोलन की करेगा। आंदोलन के लिए प्रखंड वासियों को सहयोग में आगे आने का आहवान किया गया। संघ के उपाध्यक्ष अबरे आलम ने कहा कि आधार सीडींग 26 दिसम्बर तक ही कराना है। मात्र दो दिन शेष है। इस दौरान सभी को आधार सीडींग हरहाल में करा लेनेका आह्वान किया। मौके पर रूपेश गुप्ता, नवीन कुमार भारती, उमेश पंडित, प्रमोद प्रसाद, रमेश यादव, कमरूद्दीन अंसारी, जहांगीर आलम, अशोक उर्फ बेंचू सिंह समेत कई अन्य मौजूद रहे।