सिकटा संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट!
सिकटा( पश्चिमी चंपारण) प्रखंड के बेहरा गांव स्थित पार्टी कार्यालय में भाकपा माले चंचल कमिटी की एक बैठक की गई उक्त बैठक में
ग्यारहवें राष्ट्रीय महाधिवेशन की सफलता को लेकर रणनीति तैयार की गई। खेग्रामस के जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि संजय राम ने बताया कि छः दिवसीय राष्ट्रीय महाधिवेशन का शुभारंभ 15 फरवरी से शुरू होगा।
लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओं आदि नारों के साथ महारैली की जायेगी। वही 16 से 20 फरवरी तक गांधी मैदान में महाधिवेशन के तहत कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसे ऐतिहासिक बनाने के लिए गांव- गांव में बैठक की जा रही है। देश व लोकतंत्र बचाने को होने वाली रैली में यहां से करीब ढाई हजार से भी अधिक कार्यकर्ता व समर्थक पटना पहुंच कर रैली को सफल बनायेंगे।
इसके लिए कार्यकर्ताओं द्वारा गांवों मे पदयात्रा निकालने की योजना है। इस बीच गरीब जगाओ भाजपा भगाओ। फासीवाद मिटाओ लोकतंत्र बचाओ। शहीदो के सपनो का भारत बनाओ आदि नारों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।इसके साथ ही बैठक में कई अन्य विंदुओं पर चर्चा की गई। मौके पर गणेश महतो, संजय राम, संजय मुखिया, कलाम अंसारी, इस्लाम अंसारी, शौकत अली, रूस्तम अली, राजन साह, विक्रम यादव, प्रवेश महतो, बीरबल पासवान, भोज राम, वीरेन्द्र पासवान, गुड्डू मिश्र, दिनेश पटेल, आजाद अंसारी, सुरेश राम, बद्री राम समेत कई अन्य मौजूद रहे।