मैनाटांड़ राजद अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार करने पर बलथर थाना अध्यक्ष को पड़ा महंगा!

मैनाटांड़ राजद अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार करने पर बलथर थाना अध्यक्ष को पड़ा महंगा!

Bettiah Bihar West Champaran सिकटा

सिकटा  संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट!

सिकटा( पश्चिमी चंपारण) दुर्घटना में जब्त बाइक को पुलिस से मुक्त कराने गए मैनाटांड  राजद के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश यादव को बलथर थानाध्यक्ष के अमर्यादित भाषा के साथ दुर्व्यवहार का शिकार होना पड़ गया।थानाध्यक्ष द्वारा   दुर्व्यवहार करने की घटना अब  तूल पकङ लिया है।मामले को लेकर विधायक विरेन्द्र प्रसाद गुप्ता व प्रखंड राजद व माले कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोलते हुए बलथर थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार पर अविलंब कार्रवाई का  मांग कर दिया है।
माले नेता सह विधायक विरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मैनाटांड प्रखंड के राजद अध्यक्ष दिनेश यादव के साथ बलथर थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार के द्वारा दुर्व्यवहार किया गया है।कोई जनप्रतिनिधि क्या थानाध्यक्ष से संपर्क नहीं कर सकता है।विधायक श्री गुप्ता ने इसकी जानकारी एसपी को व्हाट्ससप के माध्यम से देकर बलथर थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार के विरूद्ध अविलंब कार्रवाई की मांग किया है।

उधर सिकटा राजद के प्रखंड अध्यक्ष मो.जावेद अख्तर उर्फ पप्पू की अध्यक्षता में राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई।जिसमें भी बलथर थानाध्यक्ष पर तुरंत कार्रवाई की मांग की गई है।दूसरी ओर
भाकपा(माले) कार्य समिति की बैठक सोमवार की देर शाम पार्टी कार्यालय बेहरा गांव में हुई।जिसकी अध्यक्षता जिला नेता संजय राम ने किया।बैठक में सामाजिक न्याय के साथ विकास व सुशासन की संयुक्त सरकार पर जमकर हमला बोला गया।मामला मैनाटांड़ प्रखंड के राजद प्रखंड अध्यक्ष दिनेश यादव से बलथर थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार के द्वारा अमर्यादित शब्दों से नवाजने का था। बैठक में इसकी तीखी निंदा की गई ।वहीं बलथर थानाध्यक्ष को तत्काल निलंबित करने की मांग सर्वसम्मति से  किया गया।

जिला नेता संजय राम ने कहा कि एक दिन पहले बलथर थाने के पुरैनिया मोड़ के पास नेपाल के असवारी निवासी विपिन यादव की बाइक किसी से टकरा गई थी।विपिन यादव मैनाटांड़ के राजद प्रखंड अध्यक्ष के रिश्तेदार है।घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त दोनों  बाइक को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया था।किसी तरफ से लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई थी। बाइक मुक्त करने के लिए कुछ पैसे भी लिए गए।बाद भी बाइक वापस करने में आनाकानी की जा रही थी। इसे सुलझाने के लिए राजद प्रखंड अध्यक्ष बलथर थाना पहुंचे थे।जिसे लेकर थानाध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष के साथ अमर्यादित भाषाओं  का प्रयोग करते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

इसे लेकर भाकपा(माले) कार्यकर्ताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसकी सरकार उसी के साथ दुर्व्यवहार काफी निंदनीय है।इस घटना की निंदा करते हुये थानाध्यक्ष को निलंबित करने की मांग की गई। बैठक में माले के विरेन्द्र पासवान, दिनेश पटेल,इस्लाम अंसारी,संजय मुखिया,कलाम अंसारी व भोज राम समेत कई शामिल थे।उधर बलथर थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार ने बताया कि बाइक दुर्घटना के बाद दोनों बाईक को जब्त कर थाना लाया गया था।दोनों से बाइक का कागजात मांगा गया था।एक व्यक्ति कागजात प्रस्तुत कर  अपना बाइक ले गया।दूसरा अपना बिना कागजात दिखाए ही बाइक ले जाने का दवाव बनाने लगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *