शांति और सौहार्द के बीच रंगों का पर्व होली धूमधाम से संपन्न।

शांति और सौहार्द के बीच रंगों का पर्व होली धूमधाम से संपन्न।

Bettiah Bihar West Champaran मझौलिया

बेतिया से वकील रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट!

मझौलिया  प्रखंड क्षेत्रों में
रंगों का पर्व होली पूरे हर्षोल्लास उमंग सांप्रदायिक सौहार्द के साथ पूरे प्रखंड में मनाया गया। पूरा प्रखंड होली के गीतों पर मदमस्त होकर नाचता रहा थिरकता रहा और झूमता रहा। चारों तरफ जमकर रंग अबीर गुलाल उड़ता रहा और लोग सराबोर होते रहे। बच्चे युवा जवान अधेड़ और बुढ़े सभी होली का पर्व मनाने में मदमस्त दिखे।

होली है भाई होली है बुरा न मानो होली है। जोगीरा सा रा रा रा सहित होली के प्रचलित नारों से वातावरण गुंजित होता रहा  अपराहन उपरांत सभी ने बड़े बुजुर्गों के चरण पर अबीर रख कर आशीर्वाद लिया। होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन काफी चुस्त-दुरुस्त दिखा। थानाध्यक्ष अभय कुमार  अंचलाधिकारी सूरज कांत वी डी ओ वरुण केतन समेत पुलिस अधिकारियों और दल बल के साथ थाना क्षेत्र की मॉनिटरिंग करते रहें। शिवाय माधोपुर के थाना क्षेत्र में किसी जगह से अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *