प्रत्येक पांच वार्डों पर एक एंबुलेंस,  प्रत्येक वार्ड में एक डीप शवफ्रिजर, चार शववाहन खरीदेगा नगर निगम: गरिमा

प्रत्येक पांच वार्डों पर एक एंबुलेंस, प्रत्येक वार्ड में एक डीप शवफ्रिजर, चार शववाहन खरीदेगा नगर निगम: गरिमा

Bettiah Bihar West Champaran

मंगलवार को संपन्न नगर निगम बोर्ड की सामान्य बैठक में महापौर के स्तर से प्रस्तावित सात प्रस्तावों पर किया गया विचार,

शहर को जल जमाव से बचाने के लिए नाला नाली सहित सम्पूर्ण निगम क्षेत्र की गुणवत्तापूर्ण साफ सफाई पर पार्षदगण ने लगाई मोहर,

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।

बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निगम बोर्ड की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन नगर आयुक्त  शंभू कुमार ने किया। बैठक के लिए कुल  सात प्रस्ताव का एजेंडा महापौर के स्तर से निर्धारित किया गया था। नगर निगम क्षेत्र को जल जमाव से बचाने के लिए नगर के नाले नालियों की गुणवत्तापूर्ण सफाई उड़ाही पर विस्तार चर्चा के बाद इससे जुड़े कार्यों में तेजी लाने का निर्णय किया गया। इसके अलावा प्लास्टिक अवशिष्ट प्रबंधन अधिनियम के 2022 वाले संशोधित उपविधि को स्वीकार करते हुए इसको प्रभावी अमल को सर्व सहमति से स्वीकार किया गया। नगर निगम महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र की आप जनता को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश से प्रत्येक पांच वार्डों पर एक एक एंबुलेंस मुहैया कराने के साथ पूरे नगर निगम क्षेत्र के लिए चार शव वाहन और प्रत्येक वार्ड में एक डीप शवफ्रिजर खरीदने का निर्णय ध्वनि मत से सभी पार्षदगण द्वारा सर्व सहमति से लेने का निर्णय किया गया। इसके अतिरिक्त नगर निगम क्षेत्र में सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था को और उत्तम बनाने पर चर्चा और निर्णय किया गया। नगर निगम क्षेत्र में जारी नल जल योजनाओं के सुधार एवं गति देने पर चर्चा एवं विचार किया गया। नगर निगम क्षेत्र में जारी और प्रस्तावित विकास योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की चर्चा में अनेक पार्षदों के सवालों के जवाब में महापौर ने कहा कि अपने जनता जनार्दन की सेवा और नगरीय सुविधाओं के विस्तार को अपनी पहली प्राथमिकता मानकर हम सबको कार्य करना होगा। बैठक की चर्चा चर्चा में सभी पार्षद गण, अधिकारीगण आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *