जल जमाव से अब तक नहीं मिली मुक्ति, जनता में नगर निगम के अधिकारियों के प्रति रोष समाहित।
बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट!
बेतिया। पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत के नगर निगम वार्ड संख्या 5 की पक्की फुलवारी, बेतिया की समस्या में जल जमाव समस्या एक ऐसी समस्या बनी हुई है जिसका वर्णन निरंतर स्थानीय वार्ड पार्षद द्वारा आवेदन के रूप में कई बार नगर निगम के वरीय अधिकारियों में नगर आयुक्त व महापौर को लिखित रूप में दिया जा चुका है। परंतु इस समस्या से स्थानीय वार्ड पार्षद एवं वार्ड संख्या 5 के लगभग 400 परिवारों को राहत की सांस अब तक नही मिल सकी है, लोगो का यह कहना है कि निगम चुनाव पूर्व भी यह समस्या थी जिसको लेकर स्थानीय जनता से केवल वोट के नाम पर खोट सा व्यवहार जनप्रतिनिधियों ने किया है, चुनाव जीत के बाद अब तक समस्या ज्यो का त्यों बना है, बात करे तो नगर निगम की बोर्ड बैठक में इस समस्या को लेकर स्थानीय वार्ड पार्षद द्वारा भी ध्यान आकृष्ट करते हुए नगर आयुक्त एवं नगर निगम महापौर से इस समस्या पर बात रखी गई। जिसको लेकर दिनांक:- 02/09/ 2023 की आहूत निगम बोर्ड बैठक में पत्रांक संख्या एन एम ओ/2023-24/25 में उक्त जल जमाव समस्या को वर्णित किया गया है। वही इस समस्या को लेकर दिनांक 6 सितंबर, बुधवार के दिन लगभग 300 परिवार के लोगो ने उक्त जल जमाव में खड़े हो अपना रोष जाहिर करते हुए नगर प्रशासन को समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए जमकर नारे लागए, वही कुछ लोगो का यह भी मानना है कि केवल कागजो में ही विकास है धरातल पर विकास विलुप्त है, जगह जगह नल जल योजना से सड़कों की खोदाई एवं हर घर नल जल की होड़ में कितने घर जल से है बेघर यह भी आलम स्पष्ट दिख रहा है, लूट खसोट, व भ्रष्टाचार का बाजार बना है नगर निगम, वही स्थानीय लोगो ने रोषपूर्ण होते हुए नगर प्रशासन से मांग किया की जल्द इस समस्या से यदि निदान नही मिला तो हम सभी परिवार वाले अपने बच्चे सहित महिला पुरुष इस जल जमाव में ही आंदोलन पर बाध्य होंगे। अब देखना यह है कि कब तक नगर प्रशासन इस समस्या को लेकर नींद से जागकर जल्द जलजमाव समस्या से स्थानीय वार्ड संख्या 5 वासियो को राहत की सांस दिलाती है।