नवरात्रि पर्व में 205 लोगों पर धारा 107 की कार्रवाई ,नौ डीजे जप्त!

Bettiah Bihar West Champaran

कुल 22 स्थानों पर नवरात्रि का भव्य आयोजन!

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट!

लौरिया ( पश्चिमी चंपारण ) दूर्गा पूजा विसर्जन के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है वही सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने एवं विसर्जन के दौरान शस्त्र का प्रदर्शन नहीं करने की हिदायत प्रशासन के द्वारा दी गई है। साथ ही शराब पीने वालों पर पूजा समिति के सदस्य विशेष नजर रखेंगे। लौरिया थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि दूर्गा पूजा को लेकर थाना क्षेत्र के 205 लोगों पर धारा 107 में कार्रवाई की गई है।
लौरिया पुलिस शांतिपूर्ण माहौल में दूर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर सक्रिय हैं। थाना क्षेत्र के सभी इलाकों मे पुलिस लगातार निरीक्षण कर रही है ताकि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाया।
वही थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में कुल 22 जगहों पर दूर्गा पूजा आयोजित की जा रही हैं। दूर्गा पूजा को लेकर सरकार के द्वारा दिए गए निर्देश के मुताबिक सभी पूजा पंडालों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि पूजा पंडालों पर डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाई गई है। इसको लेकर थाना क्षेत्र से 9 डीजे जप्त कर थाना लाया गया है। वहीं दूर्गा पूजा आयोजन समिति के द्वारा सभी जगहों पर अपने अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं को पूजा के दौरान वालेंटियर रखने का निर्देश दिया गया है।
ताकि सुरक्षा में कोई चूक ना हो सके। वहीं 9 डीजे जप्त होने को लेकर पूरे प्रखंड क्षेत्र के डीजे संचालकों में हड़कंप मच गया है।
20/दूर्गा पूजा को लेकर लौरिया पुलिस ने 205 लोगों पर लगाया धारा 107,नव डीजे जप्त।

लौरिया। दूर्गा पूजा विसर्जन के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने एवं विसर्जन के दौरान शस्त्र का प्रदर्शन नहीं करने की हिदायत प्रशासन के द्वारा दी गई है। साथ ही शराब पीने वालों पर पूजा समिति के सदस्य विशेष नजर रखेंगे। लौरिया थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि दूर्गा पूजा को लेकर थाना क्षेत्र के 205 लोगों पर धारा 107 में कार्रवाई की गई है।
लौरिया पुलिस शांतिपूर्ण माहौल में दूर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर सक्रिय हैं। थाना क्षेत्र के सभी इलाकों मे पुलिस लगातार निरीक्षण कर रही है ताकि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाया।
वही थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में कुल 22 जगहों पर दूर्गा पूजा आयोजित की जा रही हैं। दूर्गा पूजा को लेकर सरकार के द्वारा दिए गए निर्देश के मुताबिक सभी पूजा पंडालों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि पूजा पंडालों पर डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाई गई है। इसको लेकर थाना क्षेत्र से 9 डीजे जप्त कर थाना लाया गया है। वहीं दूर्गा पूजा आयोजन समिति के द्वारा सभी जगहों पर अपने अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं को पूजा के दौरान वालेंटियर रखने का निर्देश दिया गया है।
ताकि सुरक्षा में कोई चूक ना हो सके। वहीं 9 डीजे जप्त होने को लेकर पूरे प्रखंड क्षेत्र के डीजे संचालकों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *