सिकटा प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रखंड एवं अंचल प्रशासन ने संयुक्त रूप से किया फ्लेग मार्च!

सिकटा प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रखंड एवं अंचल प्रशासन ने संयुक्त रूप से किया फ्लेग मार्च!

Bettiah Bihar West Champaran

सिकटा संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट!

सिकटा( पश्चिमी चंपारण)* दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्थासंधारण को लेकर पुलिस, प्रखंड और अंचल प्रशासन ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया।यह फ्लैग मार्च पूरे बाजार का भ्रमण किया।जिसका मुख्य उद्देश्य असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए उन्हें चेतावनी देना भी कही भी गड़बड़ी पर वैसे संदिग्ध बख्शे नही जाएंगे।सभी पूजा पंडालों के औचक निरीक्षण के उपरांत बीडीओ अजीत कुमार रौशन, सीओ मनीष कुमार और इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने पूजा समिति के अध्यक्षों को कहा कि पूजा में सरकारी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।किसी भी परिस्थिति में गड़बड़ी की गुंजाइश होने की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दे।ताकि समय रहते कार्यवाई की जा सके।पूजा पंडालो में आवाम की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों का नम्बर अंकित करें।थानाध्यक्ष श्री महतो ने बताया कि उपद्रवियों के लिए ग्रामीण पुलिस की चौकसी रहेगी।बीडीओ और सीओ ने कहा कि पूजा को आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाए। फ्लैग मार्च में एसआई अरबिन्द कुमार ठाकुर सदलबल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *